Loading...
'भीड़' से पहले जानें अनुभव सिन्हा की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल 
'भीड़' से पहले जानें अनुभव सिन्हा की पिछली 5 फिल्मों का हाल  (तस्वीर: इंस्टाग्राम/ @anubhavsinhaa)

'भीड़' से पहले जानें अनुभव सिन्हा की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल 

लेखन मेघा
Mar 24, 2023
11:53 am

क्या है खबर?

अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई थी। कोरोना वायरस के दौरान प्रवासी मजदूरी की परेशानियों को बयां करती इस फिल्म को "भारत विरोधी" भी कहा जा रहा था। इसमें राजकुमार राव, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, दीया मिर्जा और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं 'भीड़' से पहले सिन्हा की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा।

#1

तुम बिन 2

साल 2001 में 'तुम बिन' से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने वाली सिन्हा 2016 में 'तुम बिन 2' लेकर आए थे।

यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें आशिम गुलाटी, नेहा शर्मा, आदित्य सील, कंवलजीत सिंह और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी और यह कुल 4.42 करोड़ का कारोबार ही कर पाई थी।

इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

#2

मुल्क

साल 2018 में सिन्हा की 'मुल्क' रिलीज हुई, जिसकी कहानी मुराद अली मोहम्मद और उनकी बहू के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसमें दिखाया गया है कि बेटे के आतंकवादी बनने के बाद समाज में परिवार अपना सम्मान वापस पाने के लिए संघर्ष करता है।

इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.68 करोड़ कमाए और कुल कलेक्शन 21.10 करोड़ रुपये हुआ था।

इसमें तापसी पन्नू, ऋषि कपूर, आशुतोष राणा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में थे।

यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

ADVERTISEMENT

#3

आर्टिकल 15

आयुष्मान खुराना अभिनीत इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश में हुए एक दुष्कर्म की घटना से प्रेरित थी, जिसमें अभिनेता पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए थे।

फिल्म में ईशा तलवार, सयानी गुप्ता और मनोज पाहवा भी मुख्य भूमिका में थे।

2019 में आई फिल्म ने पहले दिन 5.02 करोड़ कमाए और यह कुल 65.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी।

इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT

#4

थप्पड़

2020 में आई 'थप्पड़' एक महिला के स्वाभिमान और अस्तित्व की कहानी है।

फिल्म में दिखाया गया है कि गुस्से में पति सबके सामने अपनी पत्नी को थप्पड़ मारता है और उसे इसका पछतावा नहीं है।

फिल्म ने 2.89 करोड़ की ओपनिंग ली थी और इसका कुल कारोबार 30.61 करोड़ का हुआ था।

फिल्म में तापसी, पावेल गुलाटी, दीया मिर्जा, कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह, तनवी आजमी मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

#5

अनेक

'आर्टिकल 15' के बाद सिन्हा 'अनेक' में एक बार फिर आयुष्मान के साथ पर्दे पर लौटे।

2022 में आई फिल्म की कहानी अलगाववादी समूह के साथ पूर्वोत्तर में शांति संधि पर बातचीत पर आधारित थी, जिसमें आयुष्मान ने अंडर कवर पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी।

फिल्म ने पहले दिन 1.77 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की, लेकिन यह महज 8.15 करोड़ का कुल कलेक्शन ही कर पाई और फ्लॉप साबित हुई।

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

ADVERTISEMENT