Page Loader
बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए 31वें दिन का कारोबार 
'एनिमल' ने फिर पकड़ी रफ्तार (तस्वीर: एक्स/@AnimalTheFilm)

बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए 31वें दिन का कारोबार 

Jan 01, 2024
10:21 am

क्या है खबर?

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। साथ ही फिल्म कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। इसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी और इसकी कहानी की हर तरफ तारीफ हो रही है। रिलीज के चौथे सप्ताह भी फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आइए जानते हैं 'एनिमल' ने 31वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बॉक्स ऑफिस 

'एनिमल' का अब तक का कारोबार जान लीजिए

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एनिमल' ने अपनी रिलीज के 31वें दिन (पांचवें रविवार) 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 540.84 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 900 करोड़ रुपये की ओर है। 'एनिमल' में रणबीर की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जा रहा है और बेशुमार प्यार मिल रहा है। इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी हैं।

रणबीर

अब इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर 

'एनिमल' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणबीर फिल्म की दूसरी किस्त 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगे। इसकी कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां 'एनिमल' का अंत हुआ है। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का हिस्सा हैं। साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री साई पल्लवी उनकी जोड़ीदार होंगी। रणबीर और साई पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। साई इसके जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। 'रामायण' में रावण की भूमिका यश निभाने वाले हैं