Page Loader
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर साझा कीं अनदेखी तस्वीरें
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर पर लुटाया प्यार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anilskapoor)

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर साझा कीं अनदेखी तस्वीरें

Mar 25, 2025
12:14 pm

क्या है खबर?

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आज यानी 25 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में अनिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सुनीता के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीर साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। इसके साथ कोरियोग्रफार फराह खान ने भी सुनीता को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या लिखा।

कैप्शन

अनिल ने सुनीता को बताया सुपर वुमन

अनिल ने लिखा, 'मेरी सुपर वुमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वो सबसे अच्छी इंसान, जो हर दिन को सिर्फ मेरे साथ रहकर रोमांचक बना देती है... चाहे अच्छा हो, बुरा हो या बदसूरत, तुम हर दिन को सार्थक बना देती हो। जिस दिन से मैं तुमसे मिला हूं, तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो, हर उस चीज में मेरी साथी रही हो जो वाकई मायने रखती है। मै तुमसे बहुत प्यार करता हूं सुनीता।'

पोस्ट

फराह खान ने साझा किया वीडियो

अनिल ने आगे लिखा, 'तुम्हारे साथ जीवन सिर्फ एक सफर नहीं है। यह प्यार, हंसी और अंतहीन यादों से भरा एक रोमांच है। तुम हमारे घर की जान हो, हर सफलता के पीछे की ताकत हो और वो वजह हो जिसकी वजह से मैं हर दिन कृतज्ञता के साथ जागता हूं।' उधर, फराह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कई सितारे गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सुनीता को जन्मदिन की बधाई दी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें