Page Loader
'मिस्टर इंडिया' के सेट से अनदेखी तस्वीर आई सामने, श्रीदेवी की दिखी झलक 
'मिस्टर इंडिया' के सेट से अनदेखी तस्वीर आई सामने (तस्वीर: ट्विटर/@AnilKapoor)

'मिस्टर इंडिया' के सेट से अनदेखी तस्वीर आई सामने, श्रीदेवी की दिखी झलक 

Apr 14, 2023
04:03 pm

क्या है खबर?

1987 में आई शेखर कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को आपको याद ही होगी। यह फिल्म उस जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। 'मिस्टर इंडिया' में अभिनेता अनिल कपूर, श्रीदेवी, अमरीश पुरी, सतीश कौशिक और अन्नू कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने फिल्म के सेट से अनिल, श्रीदेवी और निर्देशक की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, जिसे अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर से री-ट्वीट किया है।

पोस्ट

इसे पहली बार देखा है- अनिल

अनिल ने लिखा, 'यह एक दुर्लभ तस्वीर है.. इसे पहली बार देखा है...शेखर कपूर अच्छे दिख रहे हैं।' इस तस्वीर ने हर शख्स के दिल में श्रीदेवी से जुड़ी यादों को ताजा कर दिया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली श्रीदेवी का निधन 2018 में हुआ था। हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शेखर ने कहा था कि वह 'मिस्टर इंडिया' का रीमेक बनाने में सहज नहीं होंगे क्योंकि उन्हें डर है कि वह असफल हो जाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर