NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने किया सलमान खान को तलब
    अगली खबर
    पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने किया सलमान खान को तलब
    सलमान खान को कोर्ट ने भेजा समन

    पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने किया सलमान खान को तलब

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 23, 2022
    11:16 am

    क्या है खबर?

    सलमान खान कानूनी पचड़ों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। विवादों से उनका पुराना नाता है।

    सलमान को हाल ही में काले हिरण के शिकार मामले में बड़ी राहत मिली थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रहे सभी मामलों की एक साथ सुनवाई के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन अब उनकी मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। कोर्ट ने पत्रकार से दुर्व्यवहार में सलमान को समन जारी किया है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    आदेश

    5 अप्रैल को कोर्ट में पेश होंगे सलमान

    मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान को 5 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया है।

    कोर्ट ने पत्रकार अशोक पांडे के साथ बदसलूकी करने के लिए IPC की धारा 504 और 506 के तहत दर्ज अपराध के लिए सलमान को यह नोटिस जारी किया है।

    पत्रकार अशोक पांडे ने 2019 में सलमान के खिलाफ शिकायत की थी।

    उन्होंने पुलिस पर भी सलमान के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया था।

    प्रावधान

    धाराओं में क्‍या है सजा का प्रावधान?

    धारा 504 में कहा गया है कि जो कोई भी जानबूझकर अपमान करता है और इस तरह किसी भी व्यक्ति को इस इरादे से उकसाता है तो दोनों में दोषी को दो साल तक की जेल हो सकती है या जुर्माना लग सकता है।

    धारा 506 के मुताबिक, जो कोई भी धमकी देने का अपराध करता है, ऐसी स्थिति में उसकी कारावास की अवधि को दो साल तक बढ़ाया जा सकता है या जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।

    केस

    क्या है पूरा मामला?

    सलमान पर आरोप लगाते हुए अशोक ने कहा था कि 24 अप्रैल, 2019 को वह जुहू से कांदिवली में कैमरामैन के साथ अपनी कार में यात्रा कर रहे थे।

    तभी उन्होंने रास्ते में सलमान को साइक्लिंग करते देखा और उनके बॉडीगार्ड से अनुमति लेकर अभिनेता का वीडियो बनाने लगे।

    हालांकि, जब सलमान ने पत्रकार को वीडियो बनाते देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर बॉडीगार्ड ने अशोक के साथ कथिततौर पर मारपीट की और उनका फोन छीन लिया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    काला हिरण शिकार मामले में 21 मार्च को सलमान को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले से जुड़ी सलमान की तीनों याचिकाओं की सुनवाई अब हाईकोर्ट में होगी। अभी तक ये सुनवाई सेशन कोर्ट में हो रही थी।

    फिल्में

    इन फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं सलमान

    काम के मोर्चे पर बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'किक 2' में दिखाई देंगे।

    वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का भी हिस्सा हैं। हालांकि, इसमें सलमान की मेहमान भूमिका है।

    सलमान फिल्म 'दबंग 4' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल 'पवनपुत्र भाईजान' में भी काम कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल

    बॉलीवुड समाचार

    संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में दिख सकते हैं अल्लू अर्जुन संजय लीला भंसाली
    क्या अपना OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं शाहरुख? शाहरुख खान
    नीतू कपूर की टीवी पर एंट्री, इस रियलिटी शो को करेंगी जज टीवी शो
    अस्पताल में लड़खड़ाती दिखीं सपना चौधरी, वायरल हुआ वीडियो हरियाणा

    सलमान खान

    सारा के साथ 'अतरंगी रे' के लिए पहली पसंद थे सलमान, दूसरी ऋतिक रोशन अक्षय कुमार
    सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, कबीर खान बोले- अभी कहानी का पता नहीं बॉलीवुड समाचार
    सलमान को उनके फार्महाउस पर सांप ने काटा, इलाज के बाद मिली छुट्टी मुंबई
    'टाइगर 3' से 'किक 2' तक, ये हैं सलमान खान की आने वालीं फिल्में बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025