Page Loader
'अंदाज अपना अपना' का नया ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सिनेमाघरों में दोबारा देख पाएंगे फिल्म 
'अंदाज अपना अपना' का नया ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज (तस्वीर: एक्स/@taran_adarsh)

'अंदाज अपना अपना' का नया ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सिनेमाघरों में दोबारा देख पाएंगे फिल्म 

Mar 18, 2025
01:58 pm

क्या है खबर?

आमिर खान और सलमान खान की यादगार फिल्म 'अंदाज अपना अपना' लगभग 31 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पहली बार 4 नवंबर, 1994 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। अब निर्माताओं ने 'अंदाज अपना अपना' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें आमिर और सलमान की झलक दिख रही है। आइए बताते हैं फिल्म का नया ट्रेलर कब आएगा।

ट्रेलर

1 अप्रैल, 2025 को आएगा ट्रेलर

'अंदाज अपना अपना' का नया ट्रेलर 1 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया जाएगा। यह इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म इसकी रि-रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। आमिर और सलमान के अलावा 'अंदाज अपना अपना' में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 5.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर