Loading...
अमृता खानविलकर पति हिमांशु मल्होत्रा से अलगाव की खबरों पर भड़कीं, कानूनी चेतावनी दी
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा

अमृता खानविलकर पति हिमांशु मल्होत्रा से अलगाव की खबरों पर भड़कीं, कानूनी चेतावनी दी

Aug 10, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

मराठी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री अमृता खानविलकर और उनके अभिनेता पति हिमांशु मल्होत्रा कुछ वक्त से चर्चा में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों करीब 18 महीनों से अलग-अलग पतों पर रह रहे हैं, जिससे उनके अलगाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया। अब अभिनेत्री की टीम ने एक कानूनी नोटिस जारी करते हुए अटकलों पर विराम लगाया है। साथ में अपमानजनक जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी है।

उल्लंघन

स्वतंत्रता का दुरुपयोग गंभीर रूप से लिया जाएगा

अभिनेत्री की टीम ने बयान में लिखा, 'हमें जानकारी मिली है कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म अमृता खानविलकर और उनकी निजी जिंदगी से संबंधित ऐसी सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जो निराधार, मानहानिकारक और निजता का उल्लंघन करने वाली है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाता है, लेकिन दुरुपयोग को गंभीर रूप से लिया जाएगा।'

बयान में चेतावनी दी गई कि दोषी पाए जाने वालों को कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

दावा

अमृता और हिमांशु के अलग-अलग रहने पर लगी थीं अटकलें

यह बयान TOI की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अमृता और हिमांशु पिछले 18 महीनों से अलग-अलग पतों पर रह रहे हैं।

हालांकि सूत्र ने पुष्टि की थी कि फिलहाल दोनों के आधिकारिक तौर पर अलग होने की कोई चर्चा नहीं है। उन्होंने अपने रिश्ते में आपसी सम्मान और सौहार्द को बनाए रखा है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि दोनों व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों को लेकर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं।

ADVERTISEMENT