Page Loader
अमिताभ बच्चन डिस्कवरी के शो में सुनाएंगे भारत की गौरव गाथा, आएगा नया शो
अमिताभ सुनाएंगे भारत की गौरव गाथा

अमिताभ बच्चन डिस्कवरी के शो में सुनाएंगे भारत की गौरव गाथा, आएगा नया शो

Sep 21, 2022
09:38 pm

क्या है खबर?

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर वार्नर ब्रोज भारत के समृद्ध इतिहास और विरासत का जश्न मनाने जा रहा है। डिस्कवरी पर 10 अक्टूबर को भारत के इतिहास पर आधारित एक डॉक्युमेंटरी प्रीमियर की जाएगी। 'द जर्नी ऑफ इंडिया' नाम की इस डॉक्युमेंटरी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भारत की गौरव गाथा सुनाते हुए नजर आएंगे।

विषय

विज्ञान से लेकर सिनेमा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी

'द जर्नी ऑफ इंडिया' में भारत के इतिहास की अहम घटनाएं और नेताओं की कहानियां शामिल होंगी। वृहद विषयों के साथ बनी इस डॉक्युमेंटरी में पिछले 75 सालों में भारत के विकास और समय-समय पर उसकी उपलब्धियों पर गहराई से मंथन किया जाएगा। इसमें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष मिशन और सिनेमा जगत की उपलब्धियां भी शामिल होंगी। इसमें ऐतिहासिक घटनाओं की खास फुटेज भी दिखाई जाएंगी और अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स की राय मिलेंगी।

बयान

महानायक के साथ काम करना गर्व की बात- डिस्कवरी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार वार्नर ब्रोज़ के साउथ एशिया के जेनरल मैनेजर अर्जुन नोहवार ने कहा कि भारत की आजादी के 75वें साल के जश्न में आ रही यह सीरीज दर्शाती है कि कंपनी अनोखी और प्रेरक कहानियों को बनाने और दिखाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उन्हें महानायक के साथ काम करने पर गर्व हो रहा है। वह दर्शकों को भारत की ऐसी यात्रा दिखाएंगे जिसमें भारत की विविधता और भावनाएं देखने को मिलेंगी।

आगामी फिल्में

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के साथ छोटे पर्दे पर बने हुए हैं। अगले महीने उनकी फिल्म 'गुडबाय' रिलीज होगी। दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा अगले महीने उनकी फिल्म 'ऊंचाई' रिलीज होगी। यह सूरज बड़जात्या की फिल्म है। फिल्म में अमिताभ के साथ बमन ईरानी और अनुपम खेर नजर आएंगे।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

'द जर्नी ऑफ इंडिया' 10 अक्टूबर को OTT प्लेटफॉर्म डिस्कवरी+, डिस्कवरी चैनल, TLC, डिस्कवरी साइंस, डिस्कवरी टर्बो और डीतमिल पर प्रसारित की जाएगी। यह सीरीज छह भागों में आएगी।

पोल

आप टीवी पर किसी रिएलिटी शो को पसंद करते हैं?