NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत के विश्व कप जीतने पर नया गाना बनाएंगे अमित त्रिवेदी, एंथम सॉन्ग पर की बात
    अगली खबर
    भारत के विश्व कप जीतने पर नया गाना बनाएंगे अमित त्रिवेदी, एंथम सॉन्ग पर की बात
    भारतीय टीम के लिए अमित त्रिवेदी ने बनाया गाना

    भारत के विश्व कप जीतने पर नया गाना बनाएंगे अमित त्रिवेदी, एंथम सॉन्ग पर की बात

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 16, 2023
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    हर किसी पर क्रिकेट विश्व कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। खासकर, भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अब हर कोई दिल थाम कर फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहा है।

    हर किसी को उम्मीद है कि इस मुकाबले के बाद भारत अपना तीसरा विश्व कप जीतेगा।

    कुछ दिन पहले गायक अमित त्रिवेदी ने भारतीय टीम के लिए एक एंथम सॉन्ग 'डू इट तिबारा' बनाया था। अब उन्होंने गाने पर अपने दिल की बात कही।

    खबर

    भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए बनाया गाना

    अमित ने कुछ दिन पहले टीम इंडिया के लिए 'डू इट तिबारा' गाना जारी किया था। इस गाने का निर्माण लूसिफर सर्कस ने किया है। गाने में हरभजन सिंह और श्रीकांत भी नजर आए हैं।

    दैनिक भास्कर से बातचीत में अमित ने कहा, "यह गाना बनाने के पीछे मेरा खास मकसद था। मैं एक ऐसा गाना बनाना चाहता था, जिससे हमारी टीम प्रेरित हो जाए। मेरे गाने के जरिए उन्हें ऊर्जा मिले।"

    बयान 

    पहले भी क्रिकेट पर गाने बना चुके हैं अमित 

    अमित ने आगे कहा, "क्रिकेट के लिए मैं जो बनाता हूं, वो दिल से निकलता है। मैं काम के साथ-साथ खेल का भी मजा लेता हूं। ऐसे में जब दोनों मिलते हैं, तो कुछ अच्छा ही बनता है।"

    अमित ने बताया कि क्रिकेट को लेकर उन्होंने जो कुछ भी बनाया है, उसे लोगों ने पसंद किया है।

    अमित इससे पहले IPL टीम दिल्ली कैपिटल के लिए 'शोर मचा' और राजस्थान रॉयल्स के लिए 'हल्ला बोल' गाना बना चुके हैं।

    लिव द गेम 

    विश्व कप जीतने पर बनाएंगे नया गाना

    अमित ने यह भी कहा कि वह टीम इंडिया को 'डू इट तिबारा' समर्पित करना चाहेंगे। जब टीम विश्व कप जीत जाएगी, तो वह जीत को समर्पित एक नया गाना बनाएंगे।

    अमित ने 2021 में T-20 विश्व कप का ऐंथम सॉन्ग भी तैयार किया था। उनके गाने 'लिव द गेम' को काफी पसंद किया गया था। इस गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे थे। इस गाने में खिलाड़ियों के एनिमेटेड अवतार नजर आए थे।

    विश्व कप

    क्या तीसरी बार विश्व कप उठाएगी भारतीय टीम?

    भारत ने 1983 में पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता था। दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव इस विजेता टीम के कप्तान थे। रणवीर सिंह की फिल्म '83' इसी जीत पर आधारित थी।

    इसके बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने विश्व कप उठाया था।

    15 नवंबर को न्यूजीलैंड को हराकर इस बार भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। इससे सभी देशवासियों को भारत के तीसरी बार विश्व कप जीतने की उम्मीद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। 16 नवंबर को हो रहे ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी। ऐसे में हर किसी की नजर आज के मैच पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संगीत इंडस्ट्री
    क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग

    संगीत इंडस्ट्री

    तब्बू ने लॉन्च किया महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत कपूर का पहला गाना 'बेपरवाह'  तब्बू
    'किसी का भाई किसी की जान': सलमान की आवाज में नया गाना रिलीज  सलमान खान
    'जी रहे थे हम' से पहले सलमान खान ने इन हिट गानों में भी लगाए सुर सलमान खान
    #NewsBytesExplainer: स्पॉटिफाई ने क्यों हटा दिए जी म्यूजिक के गाने, क्या है दोनों कंपनियों का विवाद? #NewsBytesExplainer

    क्रिकेट विश्व कप

    घोषित हुआ अंडर-19 विश्व कप का शेड्यूल, जानें कब-कब हैं भारत के मुकाबले क्रिकेट समाचार
    2022 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप से हटा न्यूजीलैंड, जानें कारण क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कैप्टन कूल धोनी के कार कलेक्शन में हैं हमर से लेकर फेरारी 599 तक महेंद्र सिंह धोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025