'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर हुआ जारी, गहरे रहस्यों और थ्रिल से भरपूर है कहानी
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो ने कुछ दिन पहले फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ऐलान किया था। ज्यादा इंतजार न कराते हुए इस एक्शन थ्रिलर का आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें बरुन सोबती, निमिषा सजयन और अंशुमान पुष्कर मुख्य किरदारों में हैं। खोजी-ड्रामा पर आधारित फिल्म की निर्देशक अंबिएका पंडित हैं, जबकि निर्माण सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने अपनी कंपनी स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इसकी कहानी अमिता व्यास द्वारा लिखी गई है।
ट्रेलर
व्यक्तिगत रिश्तों और गहरे रहस्यों की झलक दिखाता है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत बबीता सिंह उर्फ 'बेबी' नाम की निलंबित महिला पुलिसकर्मी से होती है। उसे अपने बचपन के दोस्त बंसी (बरुन) की रहस्यमयी हत्या का पता चलता है।
केस सुलझाने के दौरान बबीता का सामना कई गहरे और चौंकाने वाले रहस्यों से होता है, जो कहानी का आधार हैं।
ट्रेलर में व्यक्तिगत रिश्तों, संघर्ष, सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त तड़का है, जो फिल्म देखने के लिए मजबूर करेगा।
यह 28 अगस्त, 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
what happens when an investigation hits home quite literally? 👀#BabitaSinghReportingOnPrime, New Movie, August 28#NimishaSajayan #BarunSobti #AnshumanPushkar #AmbieckaPandit #AmitaVyas #SudipSharma #SaurabhMalhotra #Filmsquadproductions #ActThreeProductions pic.twitter.com/TiXkMJldiY
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 21, 2026