LOADING...
अमेजन की भारतीय दर्शकों के लिए नई पेशकश, कई प्लेटफॉर्म का कंटेंट प्राइम पर होगा उपलब्ध
अमेजन प्राइम वीडियो की नई पेशकश

अमेजन की भारतीय दर्शकों के लिए नई पेशकश, कई प्लेटफॉर्म का कंटेंट प्राइम पर होगा उपलब्ध

Sep 24, 2021
09:02 pm

क्या है खबर?

भारत में अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रियता काफी बढ़ रही है। अब इसने अधिक से अधिक भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक नई पहल की है। अमेजन प्राइम वीडियो ने भारत में अपने प्राइम वीडियो चैनल लॉन्च कर लिए हैं। ये मध्यस्थ के रूम में कार्य करते हुए प्राइम सदस्यों को लोकप्रिय OTT सेवाओं के ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन का विकल्प देंगे और भारत में उनके कंटेंट को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

कवायद

तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर दी जानकारी

OTT प्लेटफॉर्म ने आज यानी 24 सितंबर को डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, डॉक्यूबे, इरोस नाउ MUBI, hoichoi, Manorama Max, और Shorts TV सहित आठ प्लेटफार्मों के साथ भागीदारी की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए लिखा, 'अब प्राइम वीडियो चैनल भारत में। आठ अलग-अलग OTT सेवाओं के कंटेंट का लुत्फ उठाएं, सिर्फ प्राइम पर।' इनके जरिए प्राइम सदस्य OTT चैनल द्वारा उपलब्ध कराए गए एक विशेष इंट्रोडक्टरी एनुअल सब्सक्रिप्शन ऑफर का आनंद ले सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

तरण आदर्श का पोस्ट

Advertisement

बयान

क्या बोले अमेजन प्राइम वीडियो के मैनेजर गौरव गांधी?

अमेजन प्राइम वीडियो, इंडिया के मैनेजर गौरव गांधी ने कहा, "अमेजन में हमने हमेशा अपने ग्राहकों के लिए एक्सेस, अनुभव और चयन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।" उन्होंने कहा, "पिछले चार सालों में हमने दस भाषाओं में प्रोग्रामिंग कर भारत और दुनियाभर से विशेष व मूल कंटेंट उपलब्ध कराकर और स्क्रीन पर एक विश्व स्तरीय स्ट्रीमिंग अनुभव सुनिश्चित करके अपने ग्राहकों का मनोरंजन करने का लगातार प्रयास किया है।"

Advertisement

मनोरंजन

ग्राहकों को और अधिक मनोरंजन के विकल्प देंगे प्राइम वीडियो चैनल

गौरव गांधी ने आगे कहा, "प्राइम वीडियो चैनलों के लॉन्च के साथ, अब हम एक वीडियो एंटरटेनमेंट मार्केटप्लेस बनाकर भारत का मनोरंजन करने के लिए अपनी यात्रा में अगला बड़ा कदम उठा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यह ना केवल हमारे ग्राहकों को और भी अधिक मनोरंजन विकल्प देगा, बल्कि उन OTT चैनल भागीदारों को भी लाभान्वित करता है, जो प्राइम वीडियो के वितरण, पहुंच और तकनीकी बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने के लिए हमारे साथ सहयोग करते हैं।"

फायदे

प्राइम चैनलों से प्राइम सदस्यों को मिलेंगे ये लाभ

ग्राहकों को अब एकाधिक उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और बिलिंग देय तिथियों के बीच संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। लॉगिन और बिलिंग में कोई परेशानी नहीं होगी। नई और लोकप्रिय चीजें तलाशने के लिए अपनी पसंदीदा सेवाओं के बीच जदोजहद करने में समय नहीं लगाना पड़ेगा। प्राइम वीडियो चैनलों के साथ वे एक ही स्थान पर ब्राउज कर अपने सभी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खोज सकते हैं। सब्सक्राइबर अपने सभी प्रीमियम चैनल सब्सक्रिप्शन में डेटा खपत और बहुत कुछ प्रबंधित कर सकते हैं।

बयान

भारत से पहले 11 देशों में लॉन्च हो चुके हैं प्राइम वीडियो चैनल

अमेजन प्राइम के प्रमुख प्राइम वीडियो चैनल चैतन्य दीवान ने कहा, "11 देशों में सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद प्राइम वीडियो चैनल भारत में आए हैं। यह लॉन्च देश में वीडियो स्ट्रीमिंग सेगमेंट को सहयोगात्मक रूप से विकसित करने के हमारे प्रयास का प्रतीक है।"

Advertisement