NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी
    मनोरंजन

    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी

    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 19, 2022, 10:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी
    दिनेश विजान बना रहे हैं हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' 2018 ने दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब हंसाया था। इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया था। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। फिल्म की सफलता के बाद निर्माता-निर्देशक की यह जोड़ी एक शानदार हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स बनाने की प्रक्रिया में है। इस यूनिवर्स के कई प्रोजेक्ट्स की घोषणा भी हो चुकी है। आइए, बताते हैं इस यूनिवर्स में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।

    चंदेरी पर आधारित था 'स्त्री' का प्लॉट

    'स्त्री' 2018 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का प्लॉट चंदेरी पर आधारित था, जिसमें श्रद्धा एक रहस्यमई लड़की के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में विजय राज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। दिनेश की 'भेड़िया' के आइटम सॉन्ग ठुमकेश्वरी में श्रद्धा नजर आईं, वहीं 'स्त्री' में कृति सैनन 'आओ कभी हवेली पर' गाने में नजर आई थीं। तभी से दोनों फिल्मों के क्रॉसओवर की चर्चा थी।

    'स्त्री' के बाद 'भेड़िया' ने किया लोगों का मनोरंजन

    नवंबर में दिनेश की 'भेड़िया' रिलीज हुई थी। यह भी 'स्त्री' की तरह ही बेहतरीन हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में वरुण धवन और कृति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके साथ फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी ने भी अहम किरदार निभाए थे। हंसाने-डराने के साथ ही फिल्म जंगल को लेकर बेहतरीन संदेश भी देती है। फिल्म पूर्वोत्तर भारत के लोगों के प्रति भेदभाव के मुद्दे को भी छूती है।

    'भेड़िया' और 'स्त्री' का होगा क्रॉसओवर

    अभिनेता अभिषेक बनर्जी 'स्त्री' और 'भेड़िया' दोनों का ही अहम हिस्सा हैं। 'भेड़िया' में वह सहायक किरदार जनार्दन की भूमिका में हैं तो 'स्त्री' में वह जना के किरदार में नजर आए थे। 'भेड़िया' के आखिर में 'स्त्री' के मुख्य किरदार विकी (राजकुमार) और बिट्टु (अपारशक्ति खुराना) जना को वापस लेने आते हैं। फिल्म का यह क्लाइमैक्स दर्शकों के लिए सरप्राइज होता है। निर्माताओं ने इस दिलचस्प तरीके से दोनों के क्रॉसओवर की घोषणा की।

    क्रॉसओवर को लेकर उत्साहित हैं अभिषेक

    एक पुराने इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था, "क्रॉसओवर मेरे लिए दिलचस्प होगा। दोनों के बीच कनेक्शन जरूर होने वाला है। भेड़िया के आखिर में विकी और बिट्टु जना को लेने आते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "चंदेरी में कुछ हो रहा है जिसमें जना की जरूरत है। मैं अपने दोस्तों से मिलने और उनकी मदद करने के लिए उत्साहित हूं।" 'स्त्री' में जना अपने दोस्तों से बिछड़ जाता है जो उसे 'भेड़िया' में मिलते हैं।

    ये फिल्में भी हैं यूनिवर्स का हिस्सा

    इस यूनिवर्स में एक अन्य फिल्म 'मुन्झा' की भी चर्चा है। इसके अलावा एक अन्य फिल्म में आयुष्मान खुराना और सामंथा रुथ प्रभु के मुख्य भूमिका में होने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष्मान की फिल्म का नाम 'वैम्पायर' है। चर्चा थी कि दिनेश 'मुन्झा' और 'वैम्पायर' पर जल्द से जल्द काम शुरू करेंगे लेकिन अब नई प्राथमिकता नजर आ रही है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार दिनेश सबसे पहले 'स्त्री 2' को पूरा करने की सोच रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    राजकुमार राव
    पंकज त्रिपाठी
    अभिषेक बनर्जी

    ताज़ा खबरें

    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मच्छर के काटने से बचने के लिए घर पर बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार जीका वायरस
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडम जैम्पा ने लिए 4 विकेट, किया भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    वरुण धवन

    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर  जाह्नवी कपूर
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल इंडिया' के सेट पर हुईं घायल, साझा की तस्वीर सामंथा रुथ प्रभु

    राजकुमार राव

    राजकुमार राव ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत और फीचर्स लग्जरी कार
    राजकुमार राव की 'भीड़' का पहला गाना 'हेरेल बा' जारी, भोजपुरी में हैं बोल भीड़ फिल्म
    राजकुमार राव नहीं बनना चाहते बॉलीवुड के 'हीरो', कहा- मुझे इस शब्द से समस्या है बॉलीवुड समाचार
    'भीड़' के विरोध पर अनुभव सिन्हा का बयान, बताया ट्रेलर से क्यों हटाई प्रधानमंत्री की आवाज अनुभव सिन्हा

    पंकज त्रिपाठी

    पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'आजमगढ़' के निर्माताओं को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, जानिए पूरा मामला  बॉलीवुड समाचार
    निर्देशक धीरज कुमार की फिल्म 'बिहान' में नजर आएंगे मानव दुर्गा, निभाएंगे अहम भूमिका बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी
    पंकज त्रिपाठी से कंगना रनौत तक, राजनेताओं के किरदार में दिखने वाले हैं ये कलाकार कंगना रनौत

    अभिषेक बनर्जी

    दिनेश विजान की 'भेड़िया' और 'स्त्री' के क्रॉसओवर पर बोले अभिषेक बनर्जी दिनेश विजान
    नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर को आएगी अभिषेक बनर्जी की 'नजरअंदाज' नेटफ्लिक्स
    वरुण धवन से कृति सैनन तक, 'भेड़िया' के कलाकारों ने कितनी फीस ली? वरुण धवन
    ED की शिकायत पर कोलकाता पुलिस के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़े का आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023