Page Loader
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने साझा की सगाई की तस्वीरें 
आलिया कश्यप ने साझा की सगाई की तस्वीरें (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aaliyahkashyap)

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने साझा की सगाई की तस्वीरें 

Aug 04, 2023
03:59 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ गुरुवार (3 अगस्त) को सगाई कर ली है। आलिया और शेन ने लगभग 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह फैसला लिया है। हाल ही में इस जोड़े ने मुंबई में एक भव्य सगाई पार्टी की मेजबानी की थी। अब आलिया ने इंस्टाग्राम अपनी सगाई की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह शेन संग इश्क फरमाती नजर आ रही हैं।

आलिया

आलिया और शेन ने मुंबई में रखी भव्य सगाई पार्टी

आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा प्यार।' अन्य तस्वीरों में आलिया अपने मंगेतर शेन के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, 'कल रात के बारे में।' आलिया और शेन ने गुरुवार को मुंबई में एक भव्य सगाई पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें खुशी कपूर, सुहाना खान, पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान, अगस्त्य नंदा और अलाया एफ सहित अन्य सितारों ने अपनी मौजदूगी दर्ज करवाई थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

इंस्टाग्राम पोस्ट

आलिया और शेन की अन्य तस्वीरें