Page Loader
आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- मेरे रॉकी को बधाई 
आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- मेरे रॉकी को बधाई 

Jul 06, 2023
03:49 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है। 6 जुलाई को रणवीर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब इस मौके पर आलिया ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें करण जौहर भी नजर आ रहे हैं।

आलिया

करण ने भी दी बधाई

आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे रॉकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको प्यार, हंसी और ढेर सारे केक से भरे दिन की शुभकामनाएं।' इससे पहले करण ने भी रणवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का बात करें तो यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का कैमियो भी होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट