Page Loader
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर संग साझा की अनदेखी तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में दिखी जोड़ी 
आलिया भट्ट ने पहली सालगिरह पर साझा की अनदेखी तस्वीरें (तस्वीर: इंस्टा/@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर संग साझा की अनदेखी तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में दिखी जोड़ी 

Apr 14, 2023
02:05 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज (14 अप्रैल) अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। दोनों पिछले साल इसी दिन शादी के बंधन में बंधे थे। इस खास पर आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह रणबीर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'खुशी का दिन।' इससे पहले आलिया की मां सोनी राजदान भी आलिया-रणबीर की शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।

पोस्ट

नीतू कपूर ने भी दीं शुभकामनाएं

दूसरी ओर, रणबीर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया-रणबीर की तस्वीर साझा की है और जोड़ी को पहली सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। इसके कैप्शन में नीतू ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो, मेरे दिल की धड़कन, प्यार और आशीर्वाद।' बता दें, आलिया ने शादी के 7 महीने बाद 6 नवंबर, 2022 को अपनी नन्ही परी को जन्म दिया था, जिसका नाम राहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें