LOADING...
आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने की जीजा रणबीर कपूर की तारीफ, जानिए क्या कहा 
आलिया भट्ट के भाई ने की रणबीर कपूर की तारीफ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने की जीजा रणबीर कपूर की तारीफ, जानिए क्या कहा 

Apr 23, 2025
02:35 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। प्रशंसक दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। रणबीर और आलिया के एक बेटी राहा के माता-पिता हैं। आलिया कई बार बता चुकी हैं कि रणबीर इस दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। अब हाल ही में महेश भट्ट बेटे और आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने अपने जीजा रणबीर की तारीफ की। आइए जानें उन्होंने क्या कहा।

बयान

रणबीर मेरी बहन का सम्मान करते हैं- राहुल

पिंकविला के साथ बातचीत में राहुल ने कहा, "रणबीर महान पिता हैं, मुझे लगता है कि यह सबसे महत्त्वपूर्ण बात है। मैं इसके लिए उनका बहुत सम्मान करता हूं। अभिनेता कौन है, एनिमल कौन है, कपूर कौन है... मुझे अभिनय की समझ नहीं है, इसलिए मुझे परवाह नहीं है।" उन्होंने कहा, "रणबीर बाप बहुत अच्छा है। अपनी बच्ची से बहुत प्यार करता है और इससे ज्यादा मेरे लिए कुछ भी मायने नहीं रखता। वह मेरी बहन का सम्मान करते हैं।"

काम

ये हैं रणबीर और आलिया की आगामी फिल्में

काम के मोर्चे पर बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आए। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। रणबीर और आलिया के साथ फिल्म में विक्की कौशल भी दिखाई देंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। इसके अलावा रणबीर के पास नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' भी है। इसमें उनकी जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है।