Page Loader
आलिया भट्ट ने डांस करते हुए काटा अपने जन्मदिन का केक, रणबीर कपूर ने गाया गाना
आलिया भट्ट ने डांस करते हुए काटा केक

आलिया भट्ट ने डांस करते हुए काटा अपने जन्मदिन का केक, रणबीर कपूर ने गाया गाना

Mar 13, 2025
01:03 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 मार्च, 2025 को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने आज (13 मार्च) मुंबई में मीडिया के साथ 'मीट-एंड-ग्रीट' सेशन का आयोजन किया, जिसमें रणबीर कपूर भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में आलिया और रणबीर ने अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले आलिया ने रणबीर और मीडिया के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने डांस करते हुए केक भी काटा।

वीडियो

रणबीर ने गाया 'तुम जियो हजारो साल' गाना 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया को मीडिया द्वारा लाए हुए केक को काटते हुए देखा जा सकता है। वे काफी खुशी नजर आ रही हैं, वहीं उनके बराबर में खड़े रणबीर 'तुम जियो हजारो साल' गाना गाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद रणबीर ने आलिया के नाख पर थोड़ा सा केक लगाया और उनके माथे पर किस भी किया। इसके बाद रणबीर और आलिया ने मीडिया के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो