LOADING...
कपूर खानदान ने मनाया क्रिसमस, आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने दी शुभकामनाएं
आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने पैपराजी को दी फ्लाइंग किस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

कपूर खानदान ने मनाया क्रिसमस, आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने दी शुभकामनाएं

Dec 25, 2024
04:27 pm

क्या है खबर?

कपूर खानदान में क्रिसमस का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है। इस दिन पूरा परिवार एकत्र होकर एक साथ लंच करता है। इस साल कार्यक्रम का यह आयोजन दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के घर रखा गया, जहां रणबीर कपूर अपनी पत्नी-अभिनेत्री आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ पहुंचे। हालांकि, इस दौरान राहा ने वहां मौजूद तमाम लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, राहा ने पैपराजी को फ्लाइंग किस दी। इसके साथ उन्होंने क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं।

वीडियो

रणबीर की गोद में दिखीं राहा

राहा को मीडिया के सामने लाने से पहले आलिया ने यह सुनिश्चित किया कि ज्यादा शोर न हो। फिर रणबीर बेटी को गोद में लेकर आए। राहा भी हंसती-मुस्कुराती हुई मीडिया को पोज देती दिखीं। पैपराजी के सामने आकर राहा ने हाथ हिलाते हुए कहा, "हाय... मैरी क्रिसमस।" इसके बाद उन्होंने फ्लायंग किस दिया। इस दौरान वह रणबीर की गोद में थीं। कैमरों की लाइट और पैपराजी के शोर के बीच वह थोड़ी असहज भी नजर आईं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो