Page Loader
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा ने सबसे पहले बोला था ये शब्द, अभिनेत्री ने बताया 
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा ने सबसे पहले बोला था ये शब्द (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा ने सबसे पहले बोला था ये शब्द, अभिनेत्री ने बताया 

Sep 20, 2024
02:49 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया था। पिछले साल क्रिसमस के खास मौके पर उन्होंने राहा का चेहरा मीडिया या कहें अपने प्रशंसकों को दिखाया था। राहा अक्सर अपनी क्यूटनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। अपनी बेटी को लेकर आलिया ने खूब बातें की हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी बेटी राहा ने सबसे पहले मम्मी बोला या पापा।

आलिया

राहा ने सबसे पहले बोला था 'मां'

एल्योर मैगजीन को दिए गए एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उनके और रणबीर के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था कि बेटी राहा पहले क्या कहेगी, मम्मा या पापा। आलिया ने बताया कि राहा ने पहले मम्मा कहा था और यह उस समय हुआ, जब वह उनके खेलने के समय अकेले थीं। इसके बाद आलिया ने तुरंत अपना फोन निकाला और अपनी बेटी से फिर से यह शब्द कहने को कहा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो 

जानकारी

'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं आलिया 

आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के जरिए बतौर निर्माता अपनी शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में हैं।