Loading...
अक्षय कुमार का अब तक का सबसे अतरंगी किरदार, 'हेरा फेरी' भी भूल जाएंगे आप
अक्षय कुमार के करियर का सबसे अनोखा किरदार

अक्षय कुमार का अब तक का सबसे अतरंगी किरदार, 'हेरा फेरी' भी भूल जाएंगे आप

Oct 18, 2026
03:35 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ये प्रियदर्शन के करियर की 99वीं फिल्म होगी, जिसे रमेश तौरानी बना रहे हैं। 70 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस अतरंगी कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार एक अनोखे और सिरफिरे बाघ के शिकारी का किरदार निभाएंगे। ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस पसंदीदा जोड़ी का ये नया अवतार फैंस का भरपूर मनोरंजन करने वाला है।

शूटिंग

3 महीने में पूरी होगी शूटिंग

अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। प्रियदर्शन के करियर की इस 99वीं फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी हैं। 70 के दशक पर आधारित इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार एक सिरफिरे बाघ शिकारी के अतरंगी रोल में दिखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी। इसका 3 महीने का शेड्यूल राजस्थान के जंगलों, भोपाल और मुंबई के सेट पर पूरा किया जाएगा।

कलाकार

अन्नू कपूर और राजपाल यादव भी लगाएंगे हंसी का छौंक

अक्षय और प्रियदर्शन की इस अतरंगी कॉमेडी फिल्म में अन्नू कपूर और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार भी हंसी का तड़का लगाएंगे, जबकि मुख्य अभिनेत्री का चयन अभी जारी है।

फिल्म की पटकथा प्रियदर्शन और रोहन शंकर ने मिलकर लिखी है, जिन्होंने इससे पहले 'भूत बंगला' पर काम किया था।

हालांकि, प्रोजेक्ट के बारे में प्रियदर्शन ने फिलहाल चुप रहना ही बेहतर समझा है। हाल ही में अक्षय और प्रियदर्शन ने मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'हैवान' में भी साथ काम किया था।

ADVERTISEMENT