Page Loader
अक्षय कुमार का गाना 'महाकाल चलो' जारी, शिवलिंग से लिपटे दिखे अभिनेता 

अक्षय कुमार का गाना 'महाकाल चलो' जारी, शिवलिंग से लिपटे दिखे अभिनेता 

Feb 18, 2025
12:42 pm

क्या है खबर?

महाशिवरात्रि से पहले अभिनेता अक्षय कुमार का गाना 'महाकाल चलो' रिलीज हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि महाकाल को समर्पित यह गीत अक्षय ने पलाश सेन और विक्रम मोंट्रो के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। गाने का निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। 'महाकाल चलो' में अक्षय भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। गाना गाते हुए वह शिवलिंग से लिपटे दिखाई दे रहे हैं।

पोस्ट

अक्षय ने साझा किया गाना 

अक्षय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'महाकाल चलो' गाना साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'शिव भक्ति में एक और कदम, 'महाकाल चलो' उम्मीद है कि जिस दिव्य अनुभव को मैंने गाते समय महसूस किया, वही आप भी महसूस करेंगे।' काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्षय जल्द ही फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनन्या पांडे और आर माधवन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट