Page Loader
'ओह माय गॉड 2' का 'महादेवा' गाना हुआ रिलीज, कश ने दी अपनी आवाज 
'ओह माय गॉड 2' का 'महादेवा' गाना हुआ रिलीज (तस्वीर: ट्विटर/@akshaykumar)

'ओह माय गॉड 2' का 'महादेवा' गाना हुआ रिलीज, कश ने दी अपनी आवाज 

Aug 18, 2023
04:28 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार इन दिनों 'ओह माय गॉड 2' को लेकर चर्चा में हैं। 11 अगस्त को 'गदर 2' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर 84.72 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद अब निर्माताओं ने 'ओह माय गॉड 2' का नया गाना 'महादेवा' जारी कर दिया है, जिसे कश ने गाया है। गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।

फिल्म

150 करोड़ रुपये की लागत में बनी है फिल्म 

अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'ओह माय गॉड 2' का नया गाना 'महादेवा' साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'और यह मेरे पसंदीदा ट्रैक का समय है। आइए चलें महादेव, महादेव, महादेव।' फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में है। 'ओह माय गॉड 2' का निर्देशन अमित राय ने किया है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। फिल्म को लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट