
फिल्म 'जॉली LLB 3' की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार ने साझा किया मजेदार वीडियो
क्या है खबर?
इन दिनों सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लगी हुई है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी।
अब अक्षय ने फिल्म 'जॉली LLB' की तीसरी किस्त 'जॉली LLB 3' का ऐलान कर दिया है, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो
'जॉली LLB 3' की शूटिंग शुरू
अक्षय ने बताया कि 'जॉली LLB 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने लिखा, 'अब असली कौन और नकली कौन, ये तो पता नहीं। लेकिन यह निश्चित रूप से एक अच्छी यात्रा होने वाली है। मेरे साथ रहो। जय महाकाल।'
फिल्म का पहला भाग 2013 में दर्शकों के बीच आया था, जिसमें अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे।
दूसरा भाग 2017 में रिलीज हुआ। इसमें अक्षय ने अरशद की जगह ली और जॉली बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Ab original kaun aur duplicate kaun, yeh toh pata nahi. But this sure is going to be a jolly good ride !! Stay with me. Jai Mahakaal 😊🙏 #JollyLLB3 pic.twitter.com/wjGnc0XmDF
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 2, 2024