NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शोभिता धुलिपाला बनीं इतने बड़े फिल्मी परिवार की बहू, अभिनेत्री के ससुरालवालों से मिलिए
    अगली खबर
    शोभिता धुलिपाला बनीं इतने बड़े फिल्मी परिवार की बहू, अभिनेत्री के ससुरालवालों से मिलिए
    शोभिता धुलिपाला बनने जा रही इतने बड़े परिवार का हिस्सा

    शोभिता धुलिपाला बनीं इतने बड़े फिल्मी परिवार की बहू, अभिनेत्री के ससुरालवालों से मिलिए

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 04, 2024
    08:32 pm

    क्या है खबर?

    साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे नागा चैतन्य अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

    नागा ने भी कई फिल्में की हैं। वो बात अलग है कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने पिता की तरह नाम नहीं कमाया।

    बात करें नागार्जुन की तो वह न सिर्फ दक्षिण भारतीय सिनेमा, बल्कि बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हैं।

    आइए आपको अक्किनेनी परिवार के उन सदस्यों से मिलवाते हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया।

    नागार्जुन के पिता

    अक्किनेनी नागेश्वर

    नागार्जुन के पिता और नागा के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगू इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और निर्माता थे।

    उन्होंने महज 10 साल की उम्र में थिएटर की दुनिया में कदम रख लिया था। शुरुआत में वह महिला भूमिकाएं निभाते थे, क्योंकि उस समय महिलाओं को अभिनय करने की अनुमति नहीं थी।

    अपने 7 दशक के करियर में नागेश्वर ने दादा साहेब फाल्के समेत कई पुरस्कार अपने नाम किए। उन्हें पद्मभूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

    नागार्जुन की मां

    अन्नपूर्णा अक्किनेनी

    नागेश्वर की शादी अन्नपूर्णा कोलीपारा से हुई थी, जिनसे उनके 5 बच्चे अक्किनेनी नागार्जुन, अक्किनेनी वेंकट रत्नम, सरोजा अक्किनेनी, सत्यवती अक्किनेनी और नागा सुशीला अक्किनेनी हुए।

    अन्नपूर्णा ने भी कई सफल फिल्मों का निर्माण किया था। साल 1979 में आई उनकी फिल्म 'कल्याणी' को काफी पसंद किया गया था।

    उन्हीं के नाम पर साल 1975 में हैदराबाद में भव्य स्टूडियो अन्नपूर्णा की स्थापना हुई थी, जहां उनके पोते नागा चैतन्य की शादी होने वाली है।

    परिचय

    नागार्जुन अक्किनेनी

    नागेश्वर के सभी बच्चों में नागर्जुन फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी।

    नागार्जुन ने कई फिल्मों का निर्माण भी किया है और 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। अभिनेता ने लक्ष्मी दग्गुबाती से पहली शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा नागा चैतन्य है।

    नागार्जुन ने 1984 में लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी की थी और 1990 में उनका तलाक हो गया था।

    नागार्जुन की दूसरी पत्नी

    अमला अक्किनेनी

    लक्ष्मी से तलाक के बाद नागार्जुन ने अमला मुखर्जी संग सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सिलसिले में सेट पर ही हुई थी। उनकी जोड़ी पर्दे पर तो सुपरहिट रही ही, बल्कि असल जिंदगी में भी दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे।

    नागार्जुन का अमला की तरफ झुकाव बढ़ने लगा और साल 1992 में दोनों ने शादी कर ली। नागार्जुन और अमला के बेटे का नाम अखिल अक्किनेनी है और वह भी एक अभिनेता हैं।

    अन्य सदस्य

    इन सदस्यों का भी रहा फिल्मी दुनिया से नाता

    नागार्जुन के भाई अक्किनेनी वेंकट रत्नम फिल्म निर्माता और अपनी बहन सुशीला के साथ अन्नपूर्णा स्टूडियोज के निर्देशकों में से एक थे। उनकी बहन सत्यवती अक्किनेनी ने निर्माता सुरेंद्र यारलागड्डा से शादी की थी।

    नागार्जुन की पूर्व पत्नी लक्ष्मी, लोकप्रिय फिल्म निर्माता दग्गुबाती रामानायडू के परिवार से आती हैं।

    रामनायडू के 3 बच्चे हैं, जिनका नाम लक्ष्मी दग्गुबाती, सुरेश बाबू और सुपरस्टार वेंकटेश हैं। राणा दग्गुबाती, जो दक्षिण भारतीय उद्योग में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, सुरेश बाबू के बेटे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नागार्जुन अक्किनेनी
    शोभिता धुलिपाला
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन
    तमिलनाडु के TASMAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- हद पार कर रहे तमिलनाडु
    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग

    नागार्जुन अक्किनेनी

    सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की तेलुगु फिल्म 'द घोस्ट' हिंदी में भी होगी रिलीज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अनुराग ठाकुर ने की अभिनेता चिरंजीवी और नागार्जुन से मुलाकात, सिनेमा पर हुई चर्चा अनुराग ठाकुर
    जन्मदिन विशेष: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने बॉलीवुड में इन फिल्मों से कमाया नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा
    धनुष की फिल्म 'D51' से जुड़े नागार्जुन अक्किनेनी, निभाएंगे अहम भूमिका धनुष

    शोभिता धुलिपाला

    देव पटेल की हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' में नजर आएंगी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला हॉलीवुड समाचार
    आदित्य रॉय अभिनीत 'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगी शोभिता धुलिपाला डिज्नी+ हॉटस्टार
    शोभिता धुलिपाला कौन हैं, जिनका नागा चैतन्य संग जुड़ रहा नाम? सामंथा रुथ प्रभु
    नागा चैतन्य संग डेटिंग की खबरों पर शोभिता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ गलत नहीं किया  सामंथा रुथ प्रभु

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    साई पल्लवी से कीर्ति सुरेश तक, बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार साउथ की ये अभिनेत्रियां कीर्ति सुरेश
    मशहूर फिल्म निर्देशक गुरुप्रसाद ने की आत्महत्या, कर्ज ने ली जान सेलिब्रिटी की मौत
    जूनियर एनटीआर अपने साले की सगाई में हुए शामिल, दुल्हन को दिया ये खास उपहार  जूनियर एनटीआर
    नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तारीख आई सामने, जानिए कहां होगा कार्यक्रम  शोभिता धुलिपाला

    सेलिब्रिटी की शादी

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का निमंत्रण पत्र हुआ लीक, इस दिन होगा कार्यक्रम सोनाक्षी सिन्हा
    पूनम ढिल्लों ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर लगाई मुहर, जानिए क्या कहा सोनाक्षी सिन्हा
    विजय माल्या के बेटे शादी के बंधन में बंधने को तैयार, साझा की तस्वीर विजय माल्या
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले होगी खास पूजा, जानिए कब अनंत अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025