NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जाद को किस करने पर बोलीं आकांक्षा पुरी- बिग बॉस ने मेरा इस्तेमाल किया
    अगली खबर
    जाद को किस करने पर बोलीं आकांक्षा पुरी- बिग बॉस ने मेरा इस्तेमाल किया
    आकांक्षा पुरी ने 'बिग बॉस' पर लगाए आरोप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@akanksha8000)

    जाद को किस करने पर बोलीं आकांक्षा पुरी- बिग बॉस ने मेरा इस्तेमाल किया

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 06, 2023
    05:46 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस OTT' का दूसरा सीजन इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। घर के अंदर मौजूद सदस्यों के साथ ही बाहर निकलने वाले सदस्य भी चर्चा में हैं।

    बीते दिनों शो में आकांक्षा पुरी और जाद हदीद के किस पर खूब बवाल हुआ। इसके बाद आकांक्षा घर से बेघर भी हो गईं। अब इस पूरी घटना पर आकांक्षा ने 'बिग बॉस' पर कई आरोप लगाए हैं।

    उन्होंने कहा कि उन्हें दुख होता है कि उनका इस्तेमाल किया गया।

    विवाद

    क्यों हुआ था विवाद?

    दरअसल, 'बिग बॉस OTT 2' के एक एपिसोड में एक टास्क के लिए आकांक्षा ने जाद को किस किया था। करीब आधे मिनट के उनके किस को जियो ऐप पर प्रसारित भी किया गया।

    इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग दोनों पर भड़क गए।

    वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी दोनों की फटकार लगाई और जनता से इसके लिए माफी मांगी।

    घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा से लगातार इसके बारे में सवाल किए जा रहे हैं।

    पक्ष

    बिग बॉस ने खूब किया प्रमोशन

    सिद्धार्थ कनन से बातचीत में आकांक्षा ने इस पर अपना पक्ष रखा।

    उन्होंने कहा कि उन्हें बुरा लगा कि शो के होस्ट को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी। हालांकि, जब वह बाहर आईं तो उन्हें कुछ और ही देखने को मिला।

    उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान के सॉरी वाले वीडियो से कहीं ज्यादा किस वाला वीडियो नजर आया। जियो के आधिकारिक अकाउंट पर भी इस किस का खूब प्रमोशन किया गया है।

    आरोप

    बिग बॉस चाहते थे कि ऐसा हो- आकांक्षा 

    उन्होंने कहा कि शो और ऐप के आधिकारिक हैंडल पर प्रमोशन के लिए इसका खूब इस्तेमाल हुआ। प्रमोशनल वीडियो के थंबनेल पर उनकी तस्वीरें लगाई गई हैं। इसके कई सारे रील बनाए गए हैं। यहां तक कि उस एपिसोड का नाम 'हॉटेस्ट किस एवर' रखा गया है।

    आकांक्षा ने कहा कि घर में हर छोटी-मोटी गलतियों पर लिए 'बिग बॉस' हस्तक्षेप करते हैं। वह चाहते तो यहां भी हस्तक्षेप करके इस टास्क को रोक सकते थे।

    जोड़ी 

    जाद को पसंद करने लगी थीं आकांक्षा

    जाद हदीद संग दोस्ती पर आकांक्षा ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस संबंध में अच्छी संभावना थी। वह खुद भी जाद को पसंद करने लग गई थीं।

    एक दिन वीकेंड का वार में सलमान ने जाद को बताया कि उनका और मनीषा का रिश्ता लोग पसंद कर रहे हैं, तो जाद एकदम से मनीषा की ओर मुड़ गए।

    आकांक्षा ने कहा कि उन्हें इस बात से हैरानी नहीं हुई क्योंकि उनकी जिंदगी में पहले भी ऐसा हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस OTT
    बिग बॉस
    आकांक्षा पुरी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बिग बॉस OTT

    क्या 'बिग बॉस 15' में हो रही राकेश बापट और अनुषा दांडेकर की वाइल्ड कार्ड एंट्री? बिग बॉस
    एक निर्माता ने वेब सीरीज में अश्लील दृश्य करने का दबाव बनाया था- उर्फी जावेद महिलाओं के खिलाफ अपराध
    'बिग बॉस 15' में दोबारा नहीं होगी राकेश बापट की एंट्री, जानिए कारण बिग बॉस
    'बिग बॉस 15' में खत्म हुआ सिम्बा नागपाल का सफर, हुए घर से बेघर सलमान खान

    बिग बॉस

    अब्दु ने 'बिग बॉस 16' से निकलते ही साइन किया इंटरनेशनल शो 'बिग ब्रदर UK'! अब्दु रोजिक
    बिग बॉस 16: फराह खान लगाएंगी फटकार, इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी टीना दत्ता! बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: टीना दत्ता हुईं घर से बेघर, बाहर आकर की प्रियंका की जमकर तारीफ बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए शिव ठाकरे, करण जौहर ने किया खुलासा बिग बॉस 16

    आकांक्षा पुरी

    स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी टीवी शो
    शिव ठाकरे संग डेटिंग अफवाहों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात  बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस OTT 2':  मीका सिंह मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं- आकांक्षा पुरी मीका सिंह
    बिग बॉस OTT: ऐसा रहा पहला वीकेंड का वार, सलमान ने आलिया सिद्दीकी की लगाई क्लास बिग बॉस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025