Page Loader
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार का नया लुक वायरल, आपको कैसा लगा? 
अजित कुमार ने बदला अपना लुक (तस्वीर: एक्स/@Akracingoffl)

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार का नया लुक वायरल, आपको कैसा लगा? 

Jun 24, 2025
05:17 pm

क्या है खबर?

तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अजित कुमार ने अपना लुक बदल लिया है। उन्होंने अपने सिर के सारे बाल कटवा लिए हैं। अजित ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह नए लुक में दिख रहे हैं। वीडियो में अजित को अपने एक दोस्त के साथ साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। अजित का यह लुक उनके प्रशंसकों को उनकी साल 2002 में आई फिल्म 'रेड' की याद दिला रहा है।

प्रतिक्रिया

लोगों को पसंद आया लुक

अजित का नया लुक उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। यूजर्स उनके वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'मस्त लुक लग रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'ये नया लुक नई फिल्म के लिए है?' एक लिखते हैं, 'कोई नई फिल्म की तैयार कर रहे हो क्या?' लोगों का मानना है कि अजित का यह लुक उनकी आगामी फिल्म के लिए है। हालांकि, इस खबर का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो