LOADING...
अजय देवगन इन फिल्मों से लूटने आएंगे बॉक्स ऑफिस, एक तो इसी साल होगी रिलीज
अजय देवगन की आने वाली फिल्मों पर एक नजर

अजय देवगन इन फिल्मों से लूटने आएंगे बॉक्स ऑफिस, एक तो इसी साल होगी रिलीज

Apr 02, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'सिंघम' कहे जाने वाले अजय देवगन 2 अप्रैल, 2026 को 57 साल के हो गए हैं। साल 1991 में, फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू करने वाले अभिनेता ने अपने 35 साल के करियर में एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और युद्ध-ड्रामा समेत कई जॉनर की फिल्माें में हाथ आजमाया है। आने वाले साल में अजय कुछ और फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाने के लिए लौटेंगे। चलिए उनकी आने वालो बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

#1

'गोलमाल 5'

रोहित शेट्‌टी की यह कॉमेडी फ्रैंचाइजी अपनी 5वीं किस्त के साथ साल 2027 में लौटेगी। 'गोलमाल 5' का आधिकारिक ऐलान कुछ दिनों पहले किया गया था और मुंबई में इसकी शूटिंग चल रही है। अजय अपने चर्चित 'गोपाल' के किरदार में वापसी करेंगे। उनके साथ अरशद वारसी, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और कुणाल खेमू भी लौटेंगे। दिलचस्प बात यह है कि फ्रैंचाइजी में अक्षय कुमार भी शामिल हुए हैं, जिससे फिल्म का मजा और बढ़ने की उम्मीद है।

#2 & #3

'दृश्यम 3' और 'शैतान 2'

विजय सलगांवकर के किरदार में, अजय ने फिल्म 'दृश्यम' से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब अभिनेता इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त, यानी 'दृश्यम 3' के साथ पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा, अभिनेता के पास 'शैतान 2' भी है जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। पहली किस्त 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें आर माधवन और ज्योतिका जैसे सितारे थे।

Advertisement

#4 & #5

'तन्हाजी का सीक्वल' और 'रोहित जुगराज के साथ हाॅरर फिल्म'

अजय अपनी फिल्म 'तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के निर्देशक, ओम राउत के साथ फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, निर्देशक ने अभिनेता को एक गुमनाम मराठा योद्धा की कहानी सुनाई है, जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी। इस बिना नाम वाली फिल्म का ऐलान जल्द हो सकता है। इसके अलावा, खबर है कि अजय एक हॉरर फिल्म भी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने 'सरदारजी' फ्रैंचाइजी के निर्देशक रोहित जुगराज के साथ हाथ मिलाया है।

Advertisement