LOADING...
'तन्हाजी' के बाद निर्देशक ओम राउत के साथ दूसरी फिल्म करेंगे अजय देवगन? दिया ये बयान
अजय देवगन ने जारी किया आधिकारिक बयान

'तन्हाजी' के बाद निर्देशक ओम राउत के साथ दूसरी फिल्म करेंगे अजय देवगन? दिया ये बयान

Apr 03, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन और निर्देशक ओम राउत के बीच नई फिल्म को लेकर सहयोग की खबरें खूब चर्चा बटोर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुपरहिट फिल्म 'तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (2020) के बाद, दोनों नई ऐतिहासिक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इन खबरों से फैंस उत्साहित थे, लेकिन अब अजय देवगन फिल्म्स ने इन दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही है।

बयान

"यह खबर निराधार और पूरी तरह से झूठी"

अजय देवगन फिल्म्स के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "हमें हाल ही में मीडिया में आई ऐसी खबरें मिली हैं जिनमें कहा गया है कि अजय देवगन और ओम राउत एक गुमनाम योद्धा पर आधारित फिल्म के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि फिलहाल निर्देशक के साथ इस तरह की कोई बातचीत या सहयोग नहीं चल रहा है। यह खबर निराधार और पूरी तरह से झूठी है।"

फिल्म

इन फिल्माें में व्यस्त चल रहे हैं अजय देवगन

बयान में आगे कहा गया, "अजय देवगन और ओम राउत दोनों ही फिलहाल अपनी-अपनी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें। धन्यवाद।" काम की बात करें, तो अजय फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'गोलमाल 5' में व्यस्त चल रहे हैं। रोहित शेट्‌टी द्वारा निर्देशित इसमें अक्षय कुमार भी अहम किरदार में नजर आएंगे, जिसकी पुष्टि हाल ही में की गई थी। इसके अलावा, अभिनेता की 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Advertisement