Page Loader
'दे दे प्यार दे 2' को मिली नई रिलीज तारीख, जानिए अब कब आएगी फिल्म
'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज टली (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ajaydevgn)

'दे दे प्यार दे 2' को मिली नई रिलीज तारीख, जानिए अब कब आएगी फिल्म

Dec 19, 2024
11:40 am

क्या है खबर?

आने वाले समय में अजय देवगन कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे। 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल भी इन्हीं में से एक है, जिसकी रिलीज तारीख बदली जा चुकी है। यह फिल्म 1 मई, 2025 को दर्शकों के बीच आने वाली थी, लेकिन अब फिल्म के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल, 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज टाल दी गई है। इसके साथ फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान भी हो गया है।

दे दे प्यार दे 2

अगले साल 14 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म 

'दे दे प्यार दे 2' को अब 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर का ऐलान किया है। उधर, अजय की फिल्म 'रेड 2' 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'दे दे प्यार दे 2' में अजय की जोड़ी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ बनी है। अभिनेता आर माधवन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। अंशुल शर्मा ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल है।

ट्विटर पोस्ट

निर्माताओं ने जारी किया बयान