NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पोन्नियन सेल्वन' का दूसरा भाग अगले साल अप्रैल में हो सकता है रिलीज
    मनोरंजन

    'पोन्नियन सेल्वन' का दूसरा भाग अगले साल अप्रैल में हो सकता है रिलीज

    'पोन्नियन सेल्वन' का दूसरा भाग अगले साल अप्रैल में हो सकता है रिलीज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 16, 2022, 01:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'पोन्नियन सेल्वन' का दूसरा भाग अगले साल अप्रैल में हो सकता है रिलीज
    ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियन सेल्वन 2' अगले साल होगी रिलीज (फोटो: इंस्टाग्राम/@aishwaryaraibachchan_arb)

    मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' के जरिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि 'पोन्नियन सेल्वन 2' अगले साल सिनेमाघरों में आ सकती है। फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने इसकी रिलीज से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

    अगले साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

    रमेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की संभावित रिलीज डेट बताई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' के 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने की संभावना है।' हालांकि, मेकर्स ने रिलीज की इस तारीख पर अपनी मुहर नहीं लगाई है। यह फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। हाल में फिल्म के कलाकारों ने इसकी शूटिंग पूरी की है। मेकर्स द्वारा फिल्म को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    रमेश बाला ने ट्विटर पर दी जानकारी

    #PS2 is most likely to release on April 28th, 2023..

    — Ramesh Bala (@rameshlaus) November 15, 2022

    अगले साल अप्रैल में ये फिल्में भी आएंगी दर्शकों के बीच

    अगले साल अप्रैल में कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी। अभिनेता शाहिद कपूर की 'बुल' 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। इसी तारीख को वरुण धवन की 'बवाल' बड़े पर्दे पर आ रही है। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

    'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आए ये कलाकार

    'पोन्नियन सेल्वन' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसने दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया। अब भी चुनिंदा सिनेमाघरों में इसका प्रीमियर हो रहा है। फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की 1995 में आई उपन्यास पर आधारित है। मणिरत्नम के निर्देशन की इस फिल्म में चियान विक्रम, प्रकाश राज, जयराम, सरथकुमार, प्रभु, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला नजर आए। इसका संगीत महान संगीतकार एआर रहमान ने दिया है।

    अमेजन प्राइम ने हासिल किए दोनों भाग के राइट्स

    अमेजन प्राइम वीडियो ने कुछ समय पहले ही फिल्म के दोनों भाग के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए थे। 'पोन्नियन सेल्वन' हाल ही में अमेजन प्राइम पर प्रसारित हुई है। थिएट्रिकल रिलीज के बाद 'पोन्नियन सेल्वन 2' भी इसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगी। एक डील के तहत इस स्ट्रीमिंग कंपनी ने 125 करोड़ रुपये का भुगतान करके इसके राइट्स हासिल किए। 'पोन्नियन सेल्वन 2' को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मणिरत्नम ने अपनी उम्दा फिल्मों से भारतीय फिल्म उद्योग को विश्व में पहचान दिलाई है। कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों पर भी उन्होंने अपना कब्जा जमाया। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऐश्वर्या राय
    आगामी फिल्में
    पोन्नियन सेल्वन

    ताज़ा खबरें

    'पठान' ने रचा इतिहास, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी शाहरुख खान
    पद्मश्री पुरस्कार: खेल जगत में इन दिग्गजों को मिला सम्मान, पूर्व क्रिकेटर भी शामिल   पद्मश्री
    उत्तर प्रदेश: आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान ढहे, कई मलबे में फंसे उत्तर प्रदेश
    डोनाल्ड ट्रंप की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर होगी वापसी, अकाउंट्स बहाल करेगी मेटा डोनाल्ड ट्रंप

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के बाद ऋतिक की एंट्री! ऋतिक रोशन
    बिग बॉस 16: टीना दत्ता की चमकी किस्मत, हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट बॉलीवुड समाचार
    रश्मिका मंदाना को याद आया बचपन, बोलीं- खुद को कमरे में बंद कर घंटों रोती थी रश्मिका मंदाना
    तेलुगू अभिनेता सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर  आत्महत्या

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय बच्चन को बकाया टैक्स न भरने पर भेजा गया नोटिस मनोरंजन
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ रजनीकांत
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण

    आगामी फिल्में

    पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' जल्द होगी भारत में रिलीज, निर्माताओं ने की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज, धांसू अवतार में दिखे सलमान सलमान खान
    सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर हुआ लीक सलमान खान
    कृति सैनन और शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने धर्मेंद्र शाहिद कपूर

    पोन्नियन सेल्वन

    एशियन फिल्म अवॉर्ड्स: 'पोन्नियिन सेल्वन-1' सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में शामिल, पीछे रह गई 'RRR' एसएस राजामौली
    'पोन्नियन सेल्वन 2' अगले साल 28 अप्रैल को पर्दे पर आएगी, जानिए क्यों खास है फिल्म मणिरत्नम
    'ब्रह्मास्त्र' और 'कांतारा' समेत नवंबर में OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में ब्रह्मास्त्र फिल्म
    ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियन सेल्वन' से प्रभावित कैटरीना कैफ, साउथ फिल्मों में कर सकती हैं काम बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023