NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री
    मनोरंजन

    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री

    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 17, 2023, 08:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री

    सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'थुनिवु' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। उनकी फिल्म 'AK 62' भी पिछले काफी समय से चर्चा में है और प्रशंसक 'थुनिवु' के बाद अब अजित की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म होगी। अब जो खबर आ रही है, उससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा। दरअसल, फिल्म में अजित के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    ऐश्वर्या ने साइन कर ली फिल्म

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस फिल्म में अजित के साथ एक नहीं, बल्कि दो हीरोइनें नजर आएंगी। उनकी एक लीडिंग लेडी के रूप में ऐश्वर्या का नाम फाइनल हो गया है। ऐश्वर्या ने फिल्म भी साइन कर ली है। वह फिल्म की कहानी और अपने किरदार से बेहद प्रभावित हुईं। दूसरी हीरोइन के लिए तृषा कृष्णन का नाम सामने आया है। खास बात है कि दोनों ही अभिनेत्रियां पिछली बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 1' में दिखी थीं।

    लाइका प्रोडक्शन कर रहा फिल्म का निर्माण

    'AK 62' लाइका प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। जहां अजित पहली बार इस प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हैं, वहीं ऐश्वर्या की 'पोन्नियन सेल्वन' इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। 'इंडियन 2' के निर्माण की जिम्मेदारी भी लाइका प्रोडक्शन पर है।

    फिल्म में दिखेगा अजित का एक अलग अवतार

    अजित की 62वीं फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इसे काफी बड़े बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक विग्नेश सिवान कर रहे हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांच का तड़का भी खूब लगेगा। इसमें अजित का एक ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। अभिनेता अरविंद स्वामी इस फिल्म में विलेन बन सकते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अजित तमिल सिनेमा में मशहूर हैं। वह चार विजय पुरस्कार, तीन सिनेमा एक्सप्रेस पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार साउथ और तीन तमिलनाडु स्टेट फिल्म पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। वह फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में तीन बार अपनी जगह बना चुके हैं।

    पिछली बार भी साउथ की फिल्म में दिखी थीं ऐश्वर्या

    ऐश्वर्या को पिछली बार साउथ की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 1' में देखा गया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अभिनय और अंदाज की भी खूब तारीफ हुई। इससे पहले वह 2018 में फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। चार साल बाद ऐश्वर्या ने पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अब ऐश्वर्या एक बार फिर साउथ की फिल्म में काम करने जा रही हैं।

    ऐश्वर्या की आने वाली दूसरी फिल्में

    ऐश्वर्या 'पोन्नियन सेल्वन 2' में नजर आएंगी। उन्होंने 'द लेटर' नाम की एक इंटरनेशनल फिल्म भी साइन की है, जो रवींद्रनाथ टैगोर की किताब 'थ्री वुमन' पर आधारित है। यह फिल्म कादम्बरी देवी के लेटर पर आधारित है, जो टैगोर की भाभी थीं। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या साउथ के भगवान माने जाने वाले रजनीकांत के साथ नजर आ सकती हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'रोबोट' में दिखाई दी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऐश्वर्या राय
    आगामी फिल्में
    पोन्नियन सेल्वन

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहां देखें कंगना रनौत
    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  कंगना रनौत
    2023 हुंडई वरना का कौन-सा वेरिएंट है सबसे खास? यहां जानिए  हुंडई मोटर कंपनी
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'सोरारई पोटरु' की कहानी जानिए, जिसका हिस्सा बने हैं अक्षय कुमार; जीते हैं 5 राष्ट्रीय पुरस्कार अक्षय कुमार
    'पुष्पा 2' से 'आदिपुरुष' तक, आ रहीं साउथ की ये फिल्में; हिंदी में भी होंगी रिलीज पुष्पा 2
    'सोरारई पोटरु' का हिंदी संस्करण इस दिन सिनेमाघरों में होगा रिलीज, अक्षय कुमार निभाएंगे अहम किरदार अक्षय कुमार
    एआर मुरुगादॉस की '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज  बॉलीवुड समाचार

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय बच्चन को बकाया टैक्स न भरने पर भेजा गया नोटिस मनोरंजन
    रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ रजनीकांत
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण
    ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट नोएडा में बरामद, गिरफ्तार हुए ठग बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' में शिल्पा शेट्टी की एंट्री शिल्पा शेट्टी
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार पुष्पा 2
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  वरुण धवन
    सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन को दी सलाह, बोले- उन्हें फिल्म का निर्देशन करना चाहिए ऋतिक रोशन

    पोन्नियन सेल्वन

    'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रिलीज तारीख नहीं टली, मणिरत्नम की टीम ने किया खुलासा मणिरत्नम
    एशियन फिल्म अवॉर्ड्स: 'पोन्नियिन सेल्वन-1' सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में शामिल, पीछे रह गई 'RRR' एसएस राजामौली
    'पोन्नियन सेल्वन 2' अगले साल 28 अप्रैल को पर्दे पर आएगी, जानिए क्यों खास है फिल्म मणिरत्नम
    'पोन्नियन सेल्वन' का दूसरा भाग अगले साल अप्रैल में हो सकता है रिलीज ऐश्वर्या राय

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023