NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री
    मनोरंजन

    'टाइगर 3' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री

    'टाइगर 3' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 06, 2022, 08:49 am 1 मिनट में पढ़ें
    'टाइगर 3' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री
    शाहरुख खान की 'जवान' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री

    लगता है जैसे टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा के सितारे बुलंदियों पर हैं। हाल में खबर आई थी कि वह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शामिल हो गई हैं। अब सुनने में आ रहा है कि उनकी एंट्री दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में हो गई है। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर एटली कर रहे हैं।

    फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं रिद्धि

    पीपिंगमून के अनुसार, शाहरुख की 'जवान' की टीम में अभिनेत्री रिद्धि को शामिल कर लिया गया है। वह फिल्म में छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकती हैं। यहां तक कि उन्होंने फिल्म के मुंबई और चेन्नई शेड्यूल की शूटिंग भी की है। एक सूत्र ने बताया, "रिद्धि शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं और 'जवान' में काम करना उनके लिए 'सपने के सच होने' जैसा लम्हा रहा है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग में काफी मस्ती की।"

    इन धारावाहिकों में रिद्धि डोगरा ने किया काम

    रिद्धि को 'ए कोल्ड मेस' और 'द मैरिड वुमन' जैसे टीवी सीरीज में देखा गया है। वेब सीरीज 'असुर' में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें उनके साथ अभिनेता अरशद वारसी नजर आए थे। 'मर्यादा: लेकिन कब तक?', 'सावित्री', 'लागी तुझसे लगन' और 'वो अपना सा' जैसे शोज में काम करके उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। यदि 'जवान' तय तारीख को यानी 2 जून को रिलीज होगी, तो यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी।

    पिछले साल सितंबर में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग

    शाहरुख अभिनीत 'जवान' की शूटिंग पिछले साल सितंबर में शुरू हुई थी। अब तक इस फिल्म को पुणे, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में शूट किया गया है। इसकी शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। इसका वर्तमान शेड्यूल 18 अक्टूबर को शुरू हुआ था और यह नवंबर के तीसरे सप्ताह तक चलेगा। इस महीने के अंत में शाहरुख इस प्रोजेक्ट से ब्रेक लेकर राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की शूटिंग के लिए विदेश जाएंगे।

    फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे शाहरुख

    शाहरुख की 'जवान' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दर्शकों के बीच आएगी। शाहरुख रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख डबल रोल में होंगे। एक किरदार गैंगस्टर के बेटे का है, तो वहीं दूसरा किरदार रॉ अधिकारी का है। नयनतारा, विजय सेतुपति, योगी बाबू, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा ​​जैसे कलाकार इस फिल्म की शोभा बढ़ाएंगे।

    'जवान' से पहले आएगी शाहरुख की 'पठान'

    शाहरुख लंबे समय बाद 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इससे पहले वह 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में मुख्य भूमिका में दिखे थे। एक्शन फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    जवान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान राजकुमार राव
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर सुभाष घई ने किया आगामी फिल्म का ऐलान, साझा किया पोस्ट जैकी श्रॉफ

    शाहरुख खान

    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने पहले सप्ताह कमाए 315 करोड़ रुपये, तोड़ा ये रिकॉर्ड पठान फिल्म
    शाहरुख खान की 'पठान' की टिकट की कीमत की जाएगी कम, जानें वजह पठान फिल्म
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    'पठान' को लेकर कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच बहस, एक-दूसरे पर किया पलटवार उर्फी जावेद

    जवान फिल्म

    शाहरुख खान 1 फरवरी से फिर शुरू करेंगे 'जवान' की शूटिंग, सान्या मल्होत्रा भी होंगी शामिल शाहरुख खान
    नयनतारा का खुलासा- इंडस्ट्री में बहुत कुछ सहा, 18-19 साल रहना आसान नहीं नयनतारा
    शाहरुख खान की नेक पहल, दिवंगत अंजलि के परिवार की मदद के लिए आए आगे शाहरुख खान
    'पठान' ही नहीं, शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी हुआ जमकर विरोध शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023