LOADING...
अदिवी शेष ने किया अपनी नई पैन इंडिया फिल्म का ऐलान, पहला पोस्टर जारी 
अदिवी शेष ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@adivisesh)

अदिवी शेष ने किया अपनी नई पैन इंडिया फिल्म का ऐलान, पहला पोस्टर जारी 

Dec 14, 2023
12:11 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अदिवी शेष ने गुरुवार (14 दिसंबर) को अपनी नई पैन इंडिया फिल्म का ऐलान कर दिया है। इसमें उनकी जोड़ी साउथ की अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ बनी है। फिलहाल फिल्म के शीर्षक का ऐलान नहीं किया गया है। नई फिल्म से अदिवी की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें उनका दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। इसके साथ उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म का नाम 18 दिसंबर को बताया जाएगा।

पोस्टर

शेनिल देव करने वाले हैं फिल्म का निर्देशन 

अदिवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आप सभी के लिए एक तौहफा। सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म नहीं। सिर्फ एक TFI फिल्म नही। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। शीर्षक का खुलासा 18 दिसंबर को किया जाएगा।' अदिवी और श्रुति की इस फिल्म का निर्देशन शेनिल देव करने वाले हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा की ओर से किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर