अदिवी शेष की पैन इंडिया फिल्म का नाम होगा 'डकैत', श्रुति हासन बनीं जोड़ीदार
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अदिवी शेष ने हाल ही में अपनी नई पैन इंडिया फिल्म का ऐलान किया था।
इसमें उनकी जोड़ी साउथ की अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।
फिल्म से अदिवी और श्रुति की पहली झलक सामने आ चुकी है।
अब अदिवी ने अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठा दिया है। श्रुति और अदिवी का की इस फिल्म का नाम 'डकैत' होगा।
डकैत
जल्द शुरु होगी फिल्म की शूटिंग
'डकैत' का शीर्षक टीजर सामने आ चुका है, जो बेहद दमदार है। श्रुति और अदिवी की अदाकारी भी कमाल की है।
सामने आए वीडियो में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।
अदिवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'डकैत' का शीर्षक टीजर साझा किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'चेहरे सामने आ चुके हैं। 'डकैत' एक प्रेम कथा। हिंदी में शूटिंग जल्द शुरू होगी।'
अदिवी और श्रुति की इस फिल्म का निर्देशन शेनिल देव करने वाले हैं।