LOADING...
श्रुति हासन के साथ बनी अदिवी शेष की जोड़ी, पैन इंडिया फिल्म के लिए आए साथ 
श्रुति हासन के साथ बनी अदिवी शेष की जोड़ी

श्रुति हासन के साथ बनी अदिवी शेष की जोड़ी, पैन इंडिया फिल्म के लिए आए साथ 

Dec 12, 2023
02:11 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अदिवी शेष और अभिनेत्री श्रुति हासन ने एक पैन इंडिया फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। दोनों बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अभी इस फिल्म के शीर्षक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने फिल्म का नाम अभी गुप्त रखने का फैसला किया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदिवी और श्रुति की इस फिल्म का निर्देशन शेनिल देव करने वाले हैं।

रिपोर्ट

सुप्रिया यारलागड्डा कर रहे हैं फिल्म का निर्माण

इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा की ओर से किया जा रहा है। अन्नपूर्णा स्टूडियो इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहा है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। यदि सब ठीक रहा तो 2022 में आई फिल्म 'मेजर' के बाद आदिवि की ये लगातार दूसरी हिंदी फिल्म होगी। इसके पहले फिल्म में उन्हें मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के रूप में बड़े पर्दे पर देखा जा चुका है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

अदिवी

'G2' की शूटिंग में व्यस्त हैं अदिवी

मौजूदा वक्त में अदिवी 'गुडाचारी' की दूसरी किस्त को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम फिलहाल 'G2' रखा गया है। यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म 'गुडाचारी' का सीक्वल है। 'गुडाचारी 2' में अदिवी की जोड़ी अभिनेत्री बनिता संधू के साथ बनी है। विनय कुमार सिरीगिनीदी 'G2' के साथ बतौर निर्देशन अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह 2024 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।