LOADING...
'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर के भाई भरत का किरदार निभाएंगे आदिनाथ कोठारे 
रणबीर कपूर के भाई भरत बनेंगे आदिनाथ कोठारे (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@adinathkothare)

'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर के भाई भरत का किरदार निभाएंगे आदिनाथ कोठारे 

Mar 28, 2024
03:31 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लंबे समय से चर्चा में है। ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' से मिली निराशा के बाद दर्शकों की नजरें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं। फिल्म के कलाकारों को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं। चर्चा है कि फिल्म में रणबीर कपूर राम बनेंगे, वहीं राम (रणबीर) के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने का मौका रवि दुबे को मिला है। अब खबर है कि अभिनेता आदिनाथ कोठारे फिल्म 'रामायण' से जुड़ चुके हैं।

रिपोर्ट

रणवीर सिंह काम कर चुके हैं आदिनाथ

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदिनाथ फिल्म 'रामायण' में भगवान राम (रणबीर) के प्रिय भाई भरत का किरदार निभा सकते हैं। नितेश और आदिनाथ के बातचीत लगातार जारी है। अगर ऐसा होता है तो यह नितेश और आदिनाथ के बीच पहला सहयोग होगा। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बता दें, आदिनाथ मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म '83' के जरिए बॉलीवुड का रुख किया था।

रामायण

शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी रकुल 

'रामायण' में भगवान राम बने रणबीर की जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है, जो माता सीता का किरदार निभाएंगी। विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति से संपर्क किया गया है। उधर, कैकई के किरदार के लिए लारा दत्ता से बातचीत चल रही है और सनी देओल भगवान हनुमान बने नजर आ सकते हैं। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म से जुड़ गई हैं। अभिनेत्री शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी।

Advertisement