NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आदर्श गौरव BAFTA की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए हुए नामित, प्रियंका ने दी शुभकामनाएं
    अगली खबर
    आदर्श गौरव BAFTA की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए हुए नामित, प्रियंका ने दी शुभकामनाएं

    आदर्श गौरव BAFTA की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए हुए नामित, प्रियंका ने दी शुभकामनाएं

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 10, 2021
    03:35 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया था।

    इस फिल्म में प्रियंका को सहायक भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता आदर्श गौरव के अभिनय ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

    अब इस फिल्म के लिए प्रियंका के को-स्टार आदर्श को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में प्रतिष्ठित BAFTA (ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स) पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    प्रियंका ने पोस्ट में लिखा- 'हमारे लिए गैरव का क्षण है'

    अभिनेत्री प्रियंका ने आदर्श की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकानाएं दी हैं।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'ये हमारे लिए गौरव का क्षण है कि भारतीय प्रतिभा को दो BAFTA नॉमिनेशन मिले हैं। इस फिल्म में सारी स्टार कास्ट भारतीय थी। गौरव इस सम्मान के काबिल हैं और उनको बधाई।'

    निर्देशक रमीन बेहरानी को भी नामित होने पर उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं। रमीन को बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी के लिए नामित किया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए प्रियंका का ट्विटर पोस्ट

    What a proud moment for Indian talent with 2 BAFTA nominations for an ALL INDIAN STAR CAST!! Ecstatic for you @_GouravAdarsh, you are so deserving of this recognition, and congratulations #RaminBahrani, so well deserved.

    (1/2) pic.twitter.com/lKcz678mof

    — PRIYANKA (@priyankachopra) March 9, 2021

    अवॉर्ड सेरेमनी

    आगामी 11 अप्रैल को लंदन में होगा अवॉर्ड सेरेमनी

    इस अवॉर्ड सेरेमनी को आगामी 11 अप्रैल को लंदन के रॉयल एल्बर्ट हॉल में आयोजित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में आदर्श समेत कुल 6 अभिनेताओं को शामिल किया गया है।

    'साउंड ऑफ मेटल' के लिए रिज अहमद, 'मा रैनीज ब्लैक बॉटम' के लिए दिवंगत चैडविक बोसमैन, 'एनदर राउंड' के लिए मैडस मिक्केलसन, 'द फादर' के लिए एंथनी हॉपकिंस और 'The Mauritanian' के लिए तहर रहीम को नामित किया गया है।

    जानकारी

    फिल्म इसी साल 13 जनवरी को हुई थी रिलीज

    मालूम हो कि प्रियंका इस फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थीं।

    इससे पहले फरवरी में 'द व्हाइट टाइटर' को कुल 7 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इसमें प्रियंका को फिल्म में सह-अभिनेत्री के तौर पर भी नामांकित किया गया था।

    फिल्म को इसी साल 13 जनवरी को रिलीज किया गया था। नेटफ्लिक्स पर बीते जनवरी को यह फिल्म दुनिया की सबसे लोकप्रिय फिल्म बनी थी।

    उस वक्त भी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की थी।

    जानकारी

    एंग्री यंग मैन की भूमिका में दिखे थे आदर्श

    आदर्श ने न केवल फिल्म में मिले मौके को भुनाया, बल्कि अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित भी किया। उन्होंने एक एंग्री यंग मैन की भूमिका को अमिताभ बच्चन की तरह मौजूदा समय में बखूभी निभाया है।

    कलाकार

    फिल्म में दिखे थे ये सितारे

    'द व्हाइट टाइगर' का निर्देशन रमीन बेहरानी ने किया है और यह अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है। इस उपन्यास के लिए अरविंद को 'मैन बुकर' पुरस्कार मिल चुका है।

    इस फिल्म में आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आए थे, जबकि सहायक कलाकार के रूप में प्रियंका और राजकुमार राव को देखा गया था।

    मूल रूप से यह फिल्म अंग्रेजी में बनी थी, लेकिन इसे हिंदी में भी हर जगह रिलीज किया गया था।

    कहानी

    कैसी है 'द व्हाइट टाइगर' की कहानी?

    फिल्म का पात्र बलराम एक गरीब परिवार में पैदा होता है, जिसकी पढ़ाई छूट जाती है। वह दिल्ली जाकर अपने जमींदार के बेटे का ड्राइवर बन जाता है।

    वह अपने मालिक का दिल जीतने की कोशिश करता रहता है। जब मालिक की पत्नी एक बच्ची को गाड़ी से कुचल देती है, तो उसे ही उस दुर्घटना का जिम्मेदार बना दिया जाता है।

    बलराम एक बड़ा आदमी बनने के लिए कैसे जद्दोजहद करता है, उसे ही फिल्म में दर्शाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड

    नेटफ्लिक्स

    कैसे खरीदें एक अच्छा स्मार्ट टीवी, किन बातों को रखें ध्यान? टेक्नोलॉजी
    नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन शो, जरुर देखें हॉलीवुड समाचार
    ऐसे लें अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री ट्रायल डिज्नी+ हॉटस्टार
    शाहिद कपूर करेंगे डिजिटल डेब्यू, बनेंगे अमेजन प्राइम की वेब सीरीज का हिस्सा! बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं आलिया भट्ट, अपने प्रोडक्शन हाउस का किया ऐलान मुंबई
    शाहरुख के प्रोडक्शन में बनने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का हुआ ऐलान मुंबई
    अमिताभ बच्चन की हुई आंख की लेजर सर्जरी, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी मुंबई
    जावेद अख्तर के मानहानि के मुकदमे में कंगना के खिलाफ वारंट जारी मनोरंजन

    सोशल मीडिया

    पुरानी तस्वीरों में जान डाल रहा है यह AI टूल, फोटो से बनाएं एनिमेशन टेक्नोलॉजी
    व्हाट्सऐप में मिल रहा है नया म्यूट वीडियो फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल व्हाट्सऐप
    इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया लाइव रूम्स फीचर, एकसाथ लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे चार यूजर्स इंस्टाग्राम
    अभिनेता बॉबी देओल फिल्म 'अर्थ' की रीमेक में आ सकते हैं नजर बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह मुंबई
    परिणीति चोपड़ा अभिनीत साइना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    मार्च में रिलीज होने जा रही हैं ये बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म का नाम हो सकता है 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025