पवन सिंह के साथ अंजलि राघव ने खत्म किया विवाद? वापस ली गई शिकायत
क्या है खबर?
भोजपुरी गायक पवन सिंह और अभिनेत्री अंजलि राघव का विवाद लंबे समय से चर्चाओं में है। पिछले महीने अभिनेत्री ने गायक के खिलाफ हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) में शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने पवन को नोटिस जारी करते हुए 2 अप्रैल को सार्वजनिक सुनवाई में हाजिर होने का निर्देश दिया था। अभिनेत्री अंजलि भी इस सुनवाई में हाजिर हुई थीं। हालिया अपडेट के मुताबिक, अभिनेत्री ने पैनल के सामने गायक के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले ली है।
माफी
पवन सिंह के माफी मांगने के बाद अभिनेत्री ने शिकायत वापस ली
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, अधिकारियों ने पुष्टि की कि अंजलि फरीदाबाद में आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के सामने पेश हुईं, जहां उन्होंने पैनल को सूचित किया कि वह गायक के खिलाफ मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। आयोग के अनुसार, अंजलि ने यह फैसला विवाद के संबंध में सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने के बाद लिया गया है। उनके बयान के बाद, आयोग ने गायक पवन का नाम मामले से हटा दिया।
मामला
सोशल मीडिया टीम के खिलाफ मामला जारी रहेगा
रिपोर्ट में कहा गया कि गायक की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के खिलाफ मामला जारी रहेगा, जिनपर अभिनेत्री के खिलाफ गलत जानकारियां फैलाने की जांच चल रही है। बता दें, यह मामला भोजपुरी गाने 'सैय्या सेवा करे' के लॉन्च कार्यक्रम से जुड़ा है। अंजलि का आरोप था कि कार्यक्रम में वह असहज हो गईं, क्योंकि पावर स्टार ने उनकी कमर पर हाथ रखा था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पवन ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी।