NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ऐसा वैसा प्यार' से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे अभिनेता रणबीर कपूर?
    अगली खबर
    'ऐसा वैसा प्यार' से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे अभिनेता रणबीर कपूर?
    OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे रणबीर कपूर

    'ऐसा वैसा प्यार' से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे अभिनेता रणबीर कपूर?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 15, 2021
    04:04 pm

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर बॉलीवुड के सफल अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं।

    यही वजह है कि फैंस उनकी फिल्मों की प्रतीक्षा में लगे रहते हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि बड़े पर्दे पर अपना जौहर दिखाने के बाद वह OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं।

    कहा जा रहा है कि रणबीर फिल्म 'ऐसा वैसा प्यार' से OTT पर डेब्यू करेंगे।

    रिपोर्ट

    यह एंथोलॉजी फिल्म है जिसमें होंगी चार अलग-अलग कहानियां

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर बहुत जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'ऐसा वैसा प्यार' से अपना पदार्पण करने वाले हैं।

    यह एक एंथोलॉजी फिल्म होगी जिसमें चार अलग-अलग कहानियां होंगी। ये कहानियां एक-दूसरे के साथ जुड़ी हुई होंगी। खबरों की मानें तो रणबीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी हामी भर दी है।

    एक सूत्र ने बताया कि व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए मेकर्स ने रणबीर के ऑन स्क्रीन चार्म को भुनाने की कोशिश की है।

    जानकारी

    प्यार की कहानी पर आधारित होगी एंथोलॉजी फिल्म

    रणबीर की यह एंथोलॉजी फिल्म प्यार की कहानी पर आधारित होगी। रणवीर को लव स्टोरी पर आधारित प्रोजेक्ट में बेहद पसंद किया गया है।

    कहा जा रहा है कि रणबीर इस प्रोजेक्ट में शामिल हो गए हैं।

    एक सूत्र ने पिंकवला को कहा, "रणबीर ने सालों से अपने दमदार प्रदर्शन से सभी उम्र के दर्शकों को हमेशा प्रभावित किया है। उनकी ऑन स्क्रीन प्रतिभा और आकर्षण ने उन्हें दुनियाभर की लड़कियों में मशहूर कर दिया है।"

    सूचना

    इरोज नाउ के प्रोजेक्ट के साथ OTT पर डेब्यू करेंगे रणबीर

    सूत्र ने कहा कि आश्चर्य की बात नहीं है कि निर्माता उन्हें एंथोलॉजी में महत्वपूर्ण पहलू के तौर पर देख रहे हैं।

    सूत्र का मानना है कि अगर रणबीर प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे, तो उनके प्रशंसकों के लिए यह रोमांचकारी अनुभव होगा। वह इरोज नाउ के प्रोजेक्ट के साथ OTT पर डेब्यू करेंगे।

    रणबीर ने 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था।

    वर्कफ्रंट

    रणबीर की ये फिल्में हैं कतार में

    रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में उन्हें कई फिल्मों में देखा जा सकता है। रणबीर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं।

    इसके बाद वह करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

    इसके अलावा वह फिल्म 'एनिमल' मे नजर आएंगे। उन्हें लव रंजन की फिल्म में भी देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणबीर कपूर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख और नयनतारा अभिनीत एटली की फिल्म में राणा दग्गुबाती बनेंगे विलेन दग्ती
    क्या दिव्या दत्ता ने 'शर्माजी की बेटी' में माधुरी दीक्षित को किया रिप्लेस? सोशल मीडिया
    सारा अली खान और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'गैसलाइट' में दिखेंगी चित्रांगदा सिंह मनोरंजन
    फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी करेंगी बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू मुंबई

    मनोरंजन

    सलमान खान के हिट एंड रन मामले पर बना था गेम, कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध सलमान खान
    अमिताभ और इमरान की फिल्म 'चेहरे' का बनेगा सीक्वल, निर्माता ने लगाई मुहर बॉलीवुड समाचार
    OTT नहीं, सिनेमाघरों में रिलीज होगी, 'RRR', 'अटैक' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगने वाले शख्स की अस्पताल में मौत, मामला दर्ज बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    रणबीर-आलिया से पहले आदर जैन और तारा सुतारिया कर सकते हैं शादी बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रेरणादायक फिल्में, एक बार जरूर देखें श्रीदेवी
    ये हैं रणबीर कपूर की पांच सबसे बेहतरीन फिल्में, जरुर देखें प्रियंका चोपड़ा
    पहली बार साथ दिखेगी रणबीर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी, स्पेन में शूट होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म में नयनतारा के बाद सान्या मल्होत्रा शामिल हुईं- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    आनंद एल राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' में जयदीप के साथ भिड़ेंगे आयुष्मान खुराना बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी के बाद यामी गौतम ने बदला अपना नाम बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'तेजस' की शूटिंग की शुरू बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025