सुष्मिता सेन की 'आर्या 3' ही नहीं, नवंबर में देखने को मिलेंगी ये चर्चित वेब सीरीज
क्या है खबर?
अगर आप वेब सीरीज के शौकीन हो तो आपका यह हफ्ता काफी अच्छा बीतने वाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो पर अलग-अलग तरह की सीरीज रिलीज हो रही हैं।
चलिए आप लिख लीजिए इनकी रिलीज तारीख और यह भी जान लीजिए कि ये किस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही हैं।
इस महीने OTT पर रोमांस लेकर, रोमांच और एक्शन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है।
एक नजर डालते हैं नवंबर में आ रहीं वेब सीरीज पर।
#1
'आर्या 3'
सुष्मिता सेन को वेब सीरीज 'आर्या' में काफी पसंद किया गया था। उन्होंने अपने बेखौफ और बेबाक अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया थो।
सीरीज के दूसरे सीजन 'आर्या 2' पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया और अब इस सीरीज ने अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर ली है, जिसमें एक बार फिर सुष्मिता शेरनी बन दुश्मनों पर वार करती दिख रही हैं।
उनकी यह सीरीज 3 नबंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ गई है।
#2
'द रेलवे मेन'
यशराज फिल्म्स की वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जहरीली गैस लीक होने के बाद की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें रेलवे स्टेशन के कर्मचारी हजारों लोगों की जान बचाने में मदद करते हैं।
आर माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। इस सीरीज को लेकर दर्शक इसलिए भी उत्साहित हैं, क्योंकि ये यशराज की पहली सीरीज है।
यह 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
#3
'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी- पार्ट 2'
इसकी कहानी देश के सबसे बड़े स्टाम्प पेपर घोटाले को दिखाती है। तेलगी के जीवन की प्रमुख घटनाओं को भी इसमें दिखाया गया है। इसी साल सितंबर में इस सीरीज का पहला भाग आया था। अब सोनी लिव पर 3 नवंबर को दूसरा भाग रिलीज हो गया है।
इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।
इसमें गगन देव रियार, सना अमीन शेख, भावना बालसेवर, भरत जाधव, जे. डी. चक्रवर्ती, भरत दाभोलकर और शशांक केतकर जैसे कई कलाकार हैं।
#4
'PI मीना'
अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज 'PI मीना' का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया था। रोमांच से भरपूर इस सीरीज में मुख्य किरदार तान्या मनिकतला निभा रही हैं।
इसमें समीर सोनी और जरीन वहाब जैसे कलाकार भी हैं। सीरीज में वायरस और एक साजिश में उलझी कहानी दिखाई गई है, जो आपको अंत तक इससे बांधे रखेगी।
इसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। अब आखिरकार यह 3 नवंबर को दर्शकों के बीच आ गई है।
जानकारी
'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया'
डेटिंग रिएलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर आ रहा है, जिसके होस्ट कुंद्रा और मौनी रॉय दिलों की रानी होंगी। 'बिग बॉस OTT सीजन 2' के विजेता एल्विश यादव और पहले रनर-अप अभिषेक मल्हान भी इस शो में दिखाई देंगे।