NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से की सगाई
    अगली खबर
    आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से की सगाई
    इरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से की सगाई (तस्वीर- इंस्टा/@khan.ira)

    आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से की सगाई

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 18, 2022
    09:54 pm

    क्या है खबर?

    आमिर खान की बेटी इरा खान पिछले काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। नुपुर शिखरे के साथ उनकी प्यार भरी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

    इरा उनके साथ अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं और कुछ समय पहले आमिर ने भी दोनों के रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी थी। अब आखिरकार इरा और नुपुर ने सगाई कर ली है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    पुष्टि

    सगाई की तस्वीरें आईं सामने

    कुछ समय पहले ही नुपुर ने इरा को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

    अब दोनों ने अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में अपना रिश्ता आगे बढ़ाते हुए सगाई भी कर ली है।

    उनकी सगाई की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इरा ने अपने इस खास दिन पर लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना। एक ट्विटर यूजर ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए सगाई की वीडियो

    Instagram post

    A post shared by instantbollywood on November 18, 2022 at 9:52 pm IST

    आकर्षण

    आमिर और फातिमा ने खींचा ध्यान

    सगाई में आमिर के अलावा उनकी दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी पहुंचीं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

    इनके अलावा इस समारोह में इरा का भाई जुनैद खान, किरण राव का बेटा आजाद, और अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी नजर आईं।

    आमिर और फातिमा दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे, जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों के खास रिश्ते की चर्चा होने लगी।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए तस्वीरें

    Aamir Khan's daughter Ira gets engaged to BF Nupur Shikhare. See pics Aamir Khans daughter Ira gets engaged to BF Nupur Shikhare See pics https://t.co/meMVLYzvvR pic.twitter.com/tWpITvryUX

    — JOB MELA (@alokbha59102427) November 18, 2022

    शुरुआत

    2020 में शुरू हुई थी नुपुर और इरा की लव स्टोरी

    नुपुर और इरा की लव स्टोरी 2020 में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात तब हुई, जब लॉकडाउन में इरा ने अपनी फिटनेस पर काम करने के बारे में सोचा। इस सिलसिले में उन्होंने नूपुर से ट्रेनिंग लेनी शुरू की।

    इसी दौरान दोनों की बॉन्डिंग मजबूत हो गई। दोनों ने पिछले साल सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन वीक में अपने रिश्ता का ऐलान किया था।

    इसके बाद सितंबर, 2022 में नुपुर ने इरा को प्रपोज किया था।

    परिचय

    जानिए कौन हैं नुपुर शिखरे

    नुपुर शिखरे टैलेंट की खान हैं। वह न सिर्फ जानी-मानी हस्तियों को फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं, बल्कि डांस करने में भी माहिर हैं।

    उन्होंने फल्म 'वॉर' के गाने 'जय जय शिव शंकर' पर कमाल के डांस स्टेप्स दिखाए थे। उनकी मां भी एक डांस टीचर हैं।

    नुपुर ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी फिनेटस की बारीकियां सिखाई हैं।

    वह राज्य स्तर के टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं। नुपुर ने कई टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नुपुर से पहले इरा मिशाल कृपलानी नाम के म्यूजिक कंपोजर को डेट कर रही थीं। दोनों ने साथ में कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। हालांकि, दिसंबर 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आइरा खान
    आमिर खान
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    आइरा खान

    आमिर की बेटी इरा का बड़ा खुलासा, 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण बॉलीवुड समाचार
    क्या आमिर खान के ट्रेनर को डेट कर रही हैं बेटी इरा खान? बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान की बेटी इरा ने शुरू की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी फाउंडेशन, करेंगी जागरुक मनोरंजन
    फिल्मों में नहीं आने वाली हैं आमिर की बेटी इरा खान, खुद किया खुलासा सेलिब्रिटी गॉसिप

    आमिर खान

    अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर बोले आमिर खान- इसे बनाना यज्ञ करने जैसा है बॉलीवुड समाचार
    इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुके हैं अभिनेता आमिर खान सेलिब्रिटी गॉसिप
    'लापता लेडीज' से 11 साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगी आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव बॉलीवुड समाचार
    'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले आमिर ने मांगी माफी, बोले- दिल दुखाना नहीं चाहता बॉलीवुड समाचार

    सोशल मीडिया

    लिंक्डइन आउटेज ने करीब 15,000 यूजर्स को किया प्रभावित, कंपनी ने मांगी माफी माइक्रोसॉफ्ट
    आई ड्रॉप डालने के लिए GPS गैजेट की मदद से खोजी लापता पालतू बिल्ली वायरल वीडियो
    मध्य प्रदेश: शिक्षकों ने किया 10वीं की छात्रा का बैग चेक तो निकला सांप, वीडियो वायरल ट्विटर
    PFI पर अब डिजिटल स्ट्राइक, सरकार के आदेश पर टि्वटर ने बंद किया आधिकारिक अकाउंट ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025