आमिर खान का बड़ा अंतरराष्ट्रीय धमाका, हांगकांग के दिग्गज स्टीफन चाउ से मिलाया हाथ
क्या है खबर?
अभिनेता आमिर खान एक बार फिर एक्शन फिल्मों में लक आजमाने का मन बना रहे हैं। खबरों के मुताबिक, वह एक एक्शन फिल्म के लिए हांगकांग के मशहूर फिल्म निर्माता और अभिनेता स्टीफन चाउ के साथ बातचीत कर रहे हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म मार्शल आर्ट और कॉमेडी का एक अनोखा संगम हो सकती है, जो अभी अपने शुरुआती चरण में है। बताया जा रहा है कि ये आमिर खान प्रोडक्शंस का अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट होगा।
आमिर
अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक्शन फिल्म बनाने का है सपना
एक सूत्र ने मिड-डे को बताया, "शाहरुख खान और सलमान खान पहले ही बड़ी एक्शन फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। आमिर ने भी एक्शन फिल्में की हैं, लेकिन वह इस जॉनर में एक ऐसी फिल्म करना चाहते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला कर सके। एक्शन और फिजिकल कॉमेडी के प्रति स्टीफन के अनोखे अंदाज को देखते हुए, आमिर उनके साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मन बना रहे हैं।"
एटली
एटली के साथ भी कर सकते हैं काम
आमिर भारतीय फिल्म निर्माता एटली की एक एक्शन फिल्म पर भी विचार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कोई फैसला लेने के लिए मार्च 2027 तक का समय मांगा है।
इससे साफ होता है कि अभिनेता किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए जल्दबाजी में कोई कमिटमेंट करने के बजाय हर प्रोजेक्ट को परखने के लिए पूरा समय ले रहे हैं।
हालांकि, इन दोनों प्रोजेक्ट में से किसी के भी बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।