NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक
    रेमो डिसूजा के चर्चित गाने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@remodsouza)

    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 02, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    'रेमो सर' के नाम से चर्चित कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गाने कोरियोग्राफ किए हैं।

    कितने ही गाने हैं, जिनके डांस स्टेप प्रशंसक शौक से दोहराते हैं। ऐसे कई गानों को रेमो कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

    रेमो डांस रिएलिटी शो के जज के रूप में भी लोकप्रिय हैं। यहीं से वह 'रेमो सर' कहलाने लगे।

    आज 2 अप्रैल को रेमो का जन्मदिन है। आइए रेमो के कोरियोग्राफ किए हुए बेहतरीन गानों पर नजर डालते हैं।

    #1

    डिस्को दिवाने

    'डिस्को दिवाने' करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का गाना है। यह गाना अपने डांस स्टेप्स की वजह से खासा लोकप्रिय है। इसे रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है।

    गाने के सिग्नेचर स्टेप पर थिरकते आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को युवाओं ने खूब पसंद किया। रिलीज होने के बाद यह गाना स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच खासा चर्चित हुआ। इसकी मुख्य वजह इसके डांस स्टेप ही हैं।

    #2

    बलम पिचकारी

    यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि आज के दौर में होली का त्यौहार इस गाने पर झूमे बिना अधूरा है और इस पर झुमाने वाले कोई और नहीं, बल्कि रेमो ही हैं।

    फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का यह गाना दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने में आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन भी होली की मस्ती में डूबे नजर आते हैं। इस गाने को विशाल ददलानी और शलमली खोलगड़े ने गाया है।

    #3

    सुन साथिया

    'सुन साथिया' गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है। यह गाना भी अपने म्यूजिक के साथ ही वरुण और श्रद्धा के डांस के लिए लोकप्रिय है।

    'सुन साथिया' फिल्म 'ABCD 2' का गाना है। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद रेमो ने किया है। फिल्म की कहानी एक डांस ग्रुप पर आधारित है। यह कुछ युवाओं की सपनों की कहानी है। 'सुन साथिया' को प्रिया सरैया और दिव्या कुमार ने गाया है।

    #4

    घर मोरे परदेसिया

    आमतौर पर हिप हॉप डांस कोरियोग्राफ करने वाले रेमो ने इस गाने में आलिया को क्लासिकल डांस करते हुए पेश किया।

    करण जौहर की फिल्म 'कलंक' के इस गाने में आलिया ने बेहतरीन डांस किया। फिल्म में आलिया का किरदार माधुरी दीक्षित के किरदार के कहने पर खुद को साबित करने के लिए यह डांस करती है।

    रेमो का कोरियोग्राफ किया हुआ यह गाना रिलीज होने के बाद उत्तर भारतीय उत्सवों का अहम हिस्सा बन गया था।

    #5

    पिंगा

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के इस गाने में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की दिलचस्प जुगलबंदी देखने को मिली थी।

    कम ही लोग जानते हैं कि इस गाने की कोरियोग्राफी रेमो ने की है। इस गाने में दीपिका और प्रियंका की प्रस्तुति के साथ संजय लीला भंसाली का सेट बेहद खूबसूरत लगता है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और खुद भंसाली ने कंपोज किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    रेमो डिसूजा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: जाह्ववी कपूर की आने वाली इन  फिल्मों का दर्शकों को इंतजार जाह्नवी कपूर
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    जाह्नवी कपूर को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर जाह्नवी कपूर

    रेमो डिसूजा

    कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी ने कम किया वजन, फोटो देखकर चौंक जाएँगे आप इंस्टाग्राम
    एक बार फिर डिस्को की दुनिया में वापस ले जाने आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन की 'ABCD 2' के डायलॉग से प्रभावित हुई इजराइल सरकार इजरायल
    कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं रेमो डिसूजा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, सिहांसन के लिए फिर छिड़ी जंग, छा गईं ऐश्वर्या  पोन्नियन सेल्वन
    'भोला' से लेकर 'यूनाइटेड कच्चे' तक, इस हफ्ते आपका मनोरंजन करेंगी ये फिल्में और वेब सीरीज भोला फिल्म
    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025