
कानूनी विवादों में फंसी '72 हूरें', निर्माता-निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा की एक और विवादित फिल्म '72 हूरें' पिछले कई दिनों से चर्चा में है।
यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन रिलीज से पहले '72 हूरें' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
विरोध के बाद अब '72 हूरें' कानूनी विवाद में फंसती नजर आ रही है।
दरअसल, सय्यद अरिफाली महमूदअली नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में '72 हूरें' के निर्देशक और निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
72 हूरें
संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है फिल्म का निर्देशन
महमूदअली नाम के व्यक्ति ने '72 हूरें' के निर्माता और निर्देशक पर धर्म का अपमान करने, भेदभाव, नफरत को बढ़ावा देने और जनता के बीच मुस्लिम समुदाय की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
इस खबर की पुष्टि न्यूज एजेंसी ANI ने की है।
'72 हूरें' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है, जबकि निर्माण गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर और अनिरुद्ध तंवर और सह-निर्माता अशोक पंडित ने मिलकर किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
Mumbai, Maharashtra | A man, Saiyad Arifali Mahemmodali files a complaint at Goregaon Police Station against the director and producer of the film, 72 Hoorain for "insulting and disrespecting his religion, promoting communal disharmony, discrimination, hatred and maligning the… pic.twitter.com/QgvfDcBX0u
— ANI (@ANI) July 4, 2023