'7 डॉग्स' रिव्यू: सलमान खान-संजय दत्त की अंतरराष्ट्रीय फिल्म पर जनता का आया फैसला
क्या है खबर?
अंतरराष्ट्रीय एक्शन थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' काफी चर्चाओं के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मिस्र, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के कलाकारों का संगम देखने को मिला है। अभिनेता सलमान खान, संजय दत्त, मोनिका बेलुची, करीम अब्दुल अजीज और अहमद एज इसका हिस्सा हैं। यह फिल्म भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी भाषा में आई, जिसे देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।
समीक्षा
कमजोर कहानी लेकिन दमदार अभिनय वाली है फिल्म
अपराध की दुनिया पर आधारित '7 डॉग्स' की कहानी लेखक मोहम्मद अल दबाह ने लिखी है, जिसे लोगों ने कमजोर बताया है। उनका कहना है कि स्क्रीनप्ले खास असर नहीं छोड़ता।
हालांकि, लोग फिल्म के एक्शन दृश्यों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक्शन ही दर्शकों को आखिर तक फिल्म से जोड़े रखने का काम करता है।
एक यूजर ने इसे 4 की रेटिंग देते हुए लिखा, 'स्टाइलिश, महत्वाकांक्षी और एक्शन से भरपूर अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर। '
अभिनय
सलमान के अभिनय को मिल रही तारीफ
फिल्म में सलमान ने एक स्पेशल कैमियो किया है और लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'वह सीन को देखते ही समझ जाते हैं और उसे बखूबी निभाते हैं। फिर वह उसमें जान डाल देते हैं, आपको बहुत कुछ और देते हैं और यह किसी फिल्म स्कूल में जाने जैसा है। "आप सचमुच अपनी आंखों के सामने सिनेमा को बनते हुए देख रहे होते हैं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतिक्रिया
7 Dogs Director Adil El Arbi and Bilall Fallah on #SalmanKhan
— Mr SP (@Lonely_prabh) August 21, 2026
"He knows right away what the scene is and he will do it perfectly. then he will create, he will give you so much more and that is like going to film school."
"You're really witnessing cinema happening before your… pic.twitter.com/QyMcUqOkB3
फिल्म
जानिए क्या है फिल्म की कहानी
'7 डॉग्स' एक अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू मिशन और एक्शन थ्रिलर है। इसमें सलमान 'जोहर' का किरदार निभा रहे हैं, जबकि संजय को 'रणजीत' के रूप में दिखाया गया है। उनके साथ करीम अब्देल और अहमद एज भी हैं।
फिल्म की कहानी एक अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंट के गायब होने के बाद मिस्र और पश्चिमी देशों के जांबाज एजेंट द्वारा एक खतरनाक रेस्क्यू मिशन को अंजाम देने के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस मिशन में सलमान और संजय का किरदार भी शामिल होता है।