Loading...
शादी के लिए इन 5 अभिनेत्रियों ने अपनाया इस्लाम, सूची देखकर हो जाएंगे हैरान
इन 5 अभिनेत्रियों ने प्यार और शादी के लिए अपनाया इस्लाम

शादी के लिए इन 5 अभिनेत्रियों ने अपनाया इस्लाम, सूची देखकर हो जाएंगे हैरान

Aug 19, 2026
08:21 am

क्या है खबर?

मशहूर पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना कभी आसिम रियाज के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में एक बातचीत के दौरान हिमांशी ने खुलासा किया कि रिश्ते के दौरान उनकी आस्था और पूजा-पाठ को लेकर सवाल उठाए जाते थे और उन पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया गया था। हालांकि, कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने शादी करने के लिए धर्म बदला है। ऐसे में आइए उनके बारे में जानते हैं।

#1 & #2

शर्मिला टैगोर और अमृता सिंह

शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। इस्लाम अपनाने पर उनका नाम आयेशा सुलताना रखा गया। उनकी बेटी सबा पटौदी ने भी इस बारे में बताया था।

सिख परिवार में जन्मीं अमृता सिंह ने भी सैफ अली खान से शादी करने से पहले इस्लाम अपना लिया था। 1991 में इस जोड़े ने इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की थी। हालांकि, 2004 में दोनों का तलाक हो गया।

#3 & #4

आयशा टाकिया और दीपिका कक्कड़

अभिनेत्री आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के बेटे और बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी करने के लिए हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया। साथ ही, उन्होंने अपना नाम आयशा टाकिया से बदलकर आयशा आजमी कर लिया।

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने भी शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए इस्लाम अपनाया और शादी के बाद फाइजा नाम रखा। दीपिका ने धर्म परिवर्तन की बात मानी, लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी ज्यादा बात नहीं की।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 हेमा मालिनी

खबरों के मुताबिक, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने भी शादी करने के लिए इस्लाम अपना लिया था, क्योंकि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक देने के लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि, धर्मेंद्र ने इस्लाम अपनाने की अफवाहों को कई बार नकारा है।

ADVERTISEMENT