Page Loader
विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' अब टीवी पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे 
विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' अब टीवी पर देगी दस्तक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vidhuvinodchoprafilms)

विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' अब टीवी पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे 

Feb 28, 2024
06:51 pm

क्या है खबर?

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अब '12वीं फेल' अपने टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है।

12वीं फेल

29 दिसंबर को होगा '12वीं फेल' का प्रीमियर 

'12वीं फेल' का प्रीमियर 29 फरवरी को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होगा। विक्रांत ने इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, 'पहली बार मैं मनोज के रूप में आपके टीवी स्क्रीन पर आ रहा हूं।' अगर आपने इस फिल्म सिनेमाघर या OTT पर नहीं देखा है तो अब फिल्म को घर बैठ आराम से टीवी पर देख सकते हैं। 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 66 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट