NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ब्री प्राक के कार्यक्रम में स्टेज गिरने से 1 की मौत, कई घायल; क्या बोले गायक?
    अगली खबर
    ब्री प्राक के कार्यक्रम में स्टेज गिरने से 1 की मौत, कई घायल; क्या बोले गायक?
    ब्री प्राक के कार्यक्रम में 1 की मौत, गायक ने जताया शोक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ bpraak)

    ब्री प्राक के कार्यक्रम में स्टेज गिरने से 1 की मौत, कई घायल; क्या बोले गायक?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 28, 2024
    10:23 am

    क्या है खबर?

    जाने-माने गायक बी प्राक के गानों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। हाल ही में दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भी उन्हें सुनने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे।

    दुर्भाग्यवश मंदिर में स्टेज गिरने के कारण 1 महिला की मौत हो गई और करीब 17 लोग घायल हाे गए। यह घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की है।

    कार्यक्रम से गायक के भजन गाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

    आइए जानें क्या बोले प्राक।

    दुखद

    गायक की प्रस्तुति देते वक्त हुई घटना

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक महिला की उम्र करीब 45 वर्ष थी। घटना के समय जागरण में करीब 1500 से 1600 लोगों का जमावड़ा था। कालकाजी मंदिर में महंत परिसर में जागरण हो रहा था।

    इस दौरान प्राक अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। मंच पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके चलते लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना मंच भरभराकर टूट गया, जिससे 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई।

    बयान

    "पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी"

    प्राक ने एक वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है।

    अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा, "मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हो जाएं। मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। सही प्रबंधन बहुत जरूरी है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है।"

    ट्विटर पोस्ट

    गायक के भजन गाते समय हुआ हादसा

    #दिल्ली कालका जी मन्दिर ,
    B-PRAAK के भजन गाते समय गिरा स्टेज।

    ज्यादा भीड़ होने की वजह से हुआ हादसा कई लोगो के दबने की आ रही है ख़बर। #MedicalHelp #DelhiNews #Delhi #kalkaji #B_Praak #KalkajiTemple pic.twitter.com/R6OvpWM4ut

    — Anchal Srivastava 🇮🇳 🌟 (@Anchal107) January 28, 2024

    मामला

    आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर परिसर में आयोजित जागरण को पुलिस से इजाजत नहीं मिली थी। हालांकि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौके पर तैनात किए गए थे।

    फिलहाल, थाना पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के खिलाफ IPC की धारा 337, 304 और 188 के तहत मामला दर्ज किया।

    45 साल की महिला को मैक्स अस्पताल भर्ती कराया गया था, जिसे डॉक्टरों ने तत्काल मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

    लोकप्रियता

    किसी परिचय के मोहताज नहीं प्राक 

    प्राक एक गायक होने के साथ ही संगीत निर्देशक, निर्माता हैं, जो बॉलीवुड के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज कर जादू चलाते हैं। वह 1 राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ 2 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

    'फिलहाल' और 'तेरी मिट्टी' जैसे गानों के लिए मशहूर प्राक ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में भी अपनी आवाज दी है।

    प्राक का हालिया गाना 'हीर आसमानी' है, जो उन्होंने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' में गाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बी प्राक
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बी प्राक

    म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने वाले हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इस गाने में आएंगे नजर मुंबई
    बी प्राक के नए म्यूजिक वीडियो में सहर बाम्बा के साथ रोमांस करेंगे इमरान हाशमी बॉलीवुड समाचार
    क्या अक्षय ने म्यूजिक वीडियो के लिए बी प्राक के साथ मिलाया हाथ? अक्षय कुमार
    सिंगर बी प्राक दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, शादी की सालगिरह पर दी खुशखबरी सेलिब्रिटी गॉसिप

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 13 जनवरी के लिए जारी हुए नए दाम, कहां हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 3.6 डिग्री पर; येलो अलर्ट जारी भारतीय मौसम विभाग
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 14 जनवरी के लिए जारी हुई नई कीमत, जानिए कितनी बदली  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता, IMD ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025