NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC 2022: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    अगली खबर
    UPSC 2022: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    16 से 24 सितंबर तक होगा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन

    UPSC 2022: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    लेखन तौसीफ
    Aug 31, 2022
    10:17 am

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है।

    UPSC ने मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 16 से 24 सितंबर तक होगा।

    प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) जमा करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

    जानकारी

    दो पारियों में होगा परीक्षा का आयोजन

    सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर को दो पारियों में होगा। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

    परीक्षा

    यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम

    16 सितंबर: पेपर 1- निबंध (पहली पारी)

    17 सितंबर: पेपर 2- जनरल स्टडीज 1 (पहली पारी), पेपर 3- जनरल स्टडीज 2 (दूसरी पारी)

    18 सितंबर: पेपर 4- जनरल स्टडीज 3 (पहली पारी), पेपर 5- जनरल स्टडीज 4 (दूसरी पारी)

    24 सितंबर: पेपर A- भारतीय भाषाएं (पहली पारी), पेपर B- अंग्रेजी (दूसरी पारी)

    25 सितंबर: पेपर 6- वैकल्पिक विषय पेपर 1 (पहली पारी), पेपर 6- वैकल्पिक विषय पेपर 2 (दूसरी पारी)

    चयन

    UPSC सिविल सेवा की चयन प्रक्रिया क्या है?

    UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में कुल 11 पेपर होते हैं।

    सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं और जो उम्मीदवार इसमें पास हो जाते हैं उन्हें मुख्य परीक्षा में नौ पेपर देने होते हैं।

    मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा 1,750 नंबर और इंटरव्यू 275 नंबर का होता है।

    अंतिम परिणाम तीनों चरणों, प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू, के पूरा होने के बाद घोषित किया जाता है।

    भर्ती

    सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कितने पदों पर भर्ती करेगा UPSC?

    सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरी जानी वाली रिक्तियों की संख्या 1,011 है। इसमें भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाले इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) के 150 पद जोड़े गए हैं।

    पिछले पांच वर्षों में इस परीक्षा के तहत हुई भर्ती का आंकड़ा 1,000 तक भी नहीं था।

    आखिरी बार 2016 में 1,079 भर्तियां हुईं थी, वहीं 2017 में 980, 2018 में 782, 2019 में 896, 2020 में 796 और 2021 में 712 पदों पर भर्ती हुई थी।

    एडमिट कार्ड

    ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।

    इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर 'E-ADMIT CARD' के लिंक पर क्लिक करें।

    अब 'सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र' के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

    इसके बाद यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

    अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

    ध्यान

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्‍मीदवारों को अच्‍छी तरह से इसकी जांच कर लेनी चाहिए।

    अगर इसमें नाम, रोल नंबर या अन्‍य कोई गलती मिलती है तो वे इसे तुरंत आयोग से संपर्क करके ठीक करा सकते हैं।

    परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

    उम्मीदवार यह भी ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर वे अपने साथ एक फोटोयुक्‍त पहचान प्रमाण पत्र भी जरूर ले जाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सरकारी नौकरी
    सिविल सर्विस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC recruitment 2022: असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    UPSC NDA-NA Exam: NDA और NA 2 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    UPSC CDS II भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    UPSC CDS I Result 2022: UPSC ने CDS परीक्षा के नतीजे किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड रोजगार समाचार

    सरकारी नौकरी

    पिछले 8 सालों में 22.05 करोड़ आवेदन, महज 7.22 लाख को मिली केंद्र सरकार की नौकरी लोकसभा
    UPSSSC PET: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    भारतीय सेना में SSC के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन भारतीय सेना
    MPSC: महाराष्ट्र में ग्रुप C के 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन महाराष्ट्र

    सिविल सर्विस

    UPSC प्रारंभिक (प्री) परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां से करें चेक परीक्षा परिणाम
    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 पदों पर होगी भर्ती UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1,011 पदों पर होगी भर्ती IAS अधिकारी
    राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल सेवा प्री-परीक्षा के नतीजे किए रद्द, मुख्य परीक्षा पर लटकी तलवार राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025