Page Loader
16 सितंबर से होगा CSIR UGC NET का आयोजन, देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम
CSIR UGC NET का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक किया जाएगा

16 सितंबर से होगा CSIR UGC NET का आयोजन, देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम

लेखन तौसीफ
Sep 06, 2022
11:13 am

क्या है खबर?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) में जून सत्र के एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2022 की तारीखें घोषित कर दी हैं। NTA के मुताबिक, CSIR UGC NET का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया था, वे अब CSIR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET

CSIR UGC NET क्या है?

CSIR की इस परीक्षा का आयोजन साइंस मेजर उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। इसके तहत जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप के पदों पर चयन किया जाता है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। CSIR UGC NET का आयोजन पांच विषयों, रासायनिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान, के लिए किया जाता है।

परीक्षा कार्यक्रम

जानें पूरा परीक्षा कार्यक्रम

16 सितंबर: पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान; भौतिक विज्ञान; परीक्षा का समय- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 16 सितंबर: गणितीय विज्ञान; परीक्षा का समय- शाम 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 17 सितंबर: लाइफ साइंसेज; परीक्षा का समय- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 18 सितंबर: रसायन विज्ञान ; परीक्षा का समय- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पैटर्न

परीक्षा पैटर्न कैसा होगा?

CSIR UGC NET की परीक्षा में कुल तीन भाग होंगे। भाग A में सामान्य योग्यता के 20 प्रश्न होंगे। छात्रों को इनमें से 15 प्रश्नों का उत्तर देना होगा जो दो-दो अंक के होंगे। भाग B में चयनित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह खंड 70 अंकों का होगा और 20-35 प्रश्नों को हल करना होगा। भाग C में उच्च अंक वाले प्रश्न होंगे जो उम्मीदवारों के वैज्ञानिक अवधारणाओं के ज्ञान और वैज्ञानिक अवधारणाओं के अनुप्रयोग की जांच करेंगे।

जानकारी

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

NTA की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक, इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी कर दिए जाएंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची 10 सितंबर को जारी कर दी जाएगी।

एडमिट कार्ड

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.csirnet.nta.nic.in पर जाएं। अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CSIR UGC NET 2022 के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे जहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करके सबमिट करें। अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

जानकारी

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए NTA ने तैयार की हेल्प डेस्क

परीक्षा से संबंधित किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA की हेल्प डेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार चाहें तो ईमेल आईडी csirnet@nta.ac.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।